विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पहले करवाचौथ के बाद Parineeti Chopra ने की दिवाली की तैयारी, ससुराल से आई एक्ट्रेस की बेहद खूबसूरत तस्वीर

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Sat, 04 Nov 2023 06:26 PM (IST)

परिणीति चोपड़ा फिल्म इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस में से एक हैं। राघव चड्ढा से शादी के बाद वह सोशल मीडिया ...और पढ़ें

Actress Parineeti Chopra. Photo Credit: Instagram
Actress Parineeti Chopra. Photo Credit: Instagram

HighLights

  1. परिणीति चोपड़ा की शादी को हो गए हैं एक महीने
  2. एक्ट्रेस ने हाल ही में रखा था पहला करवाचौथ
  3. पहले करवाचौथ के बाद पहली दिवाली की तैयारी हुई शुरु

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने जब से आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से शादी की है, तब से फैंस उनकी इस नई जिंदगी के बारे में जानने के लिए इच्छुक हैं। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर कई फोटो शेयर कीं, जिसमें वह अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय करती नजर आईं।

हाल ही में परिणीति ने राघव के लिए करवाचौथ का व्रत रखा था। उन्होंने इस त्योहार की कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं। एक्ट्रेस शादी के बाद अपने हर पहले त्योहार को मनाने के लिए काफी उत्साहित हैं। करवाचौथ के बाद अब परिणीति ससुराल संग पहली दिवाली सेलिब्रेट करेंगी।

परिणीति ने शुरू की दिवाली की तैयारी

परिणीति ने शादी से लेकर करवाचौथ तक के अपने हर मोमेंट की झलक फैंस के साथ शेयर की। करवाचौथ के मौके पर वह नई नवेली दुल्हन की तरह नजर आईं। उन्होंने हांथों में पिया के नाम की मेहंदी लगाई थी। पहला करवाचौथ मनाने के बाद परिणीति ने ससुराल में पहली दिवाली सेलिब्रेशन की तैयारी कर ली है। उन्होंने ऑरेंज कलर सूट में अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं।

ऑरेंज लिबास में कुछ ऐसी नजर आईं परिणीति

परिणीति ने अपनी दिवाली की तैयारी बेहद सिंपल और एलिगेंट अंदाज में की। एक्ट्रेस ने ऑरेंज सूट में इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इस दौरान एक्ट्रेस काजल, बड़ी-बड़ी ईयररिंग और हाथों में मेहंदी लगाए नजर आईं। अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए उन्होंने लाइट मेकअप किया। परिणीति इस अंदाज में बला की खूबसूरत लग रही थीं।

उदयपुर में की थी शादी

परिणिती की फिल्मों की बात करें, तो हाल ही में एक्ट्रेस की 'मिशन रानीगंज' रिलीज हुई थी, जिसमें उन्होंने अक्षय कुमार की वाइफ का रोल प्ले किया था। ये फिल्म उनकी शादी के कुछ ही दिनों बाद रिलीज हुई। परिणीति ने 24 सितंबर को राघव से उदयपुर में शादी की थी। 2 अक्टूबर को मिशन रानीगंज रिलीज हुई।

यह भी पढ़ें: Parineeti Chopra Pics: चांद के बाद परिणीति चोपड़ा ने किया पति राघव चड्ढा का दीदार, पहले करवा चौथ की फोटो वायरल