अनुष्का शर्मा के बाद दादासाहेब फाल्के अवार्ड से नवाज़ा जाएगा 'पद्मावत' का ये एक्टर
अपने किरदार की तरह दिखना, बोलना और चलना... वो मानों अपने किरदार को ही जीने लगते हैं। और शायद यही वजह है कि अब उन्हें दादासाहेब फाल्के अवार्ड मिलने जा रहा है।
मुंबई। हाल ही में ख़बर आई थी कि अनुष्का शर्मा को 'पाथब्रेकिंग प्रोड्यूसर' के लिए दादासाहेब फाल्के अवार्ड का एक्सेलेंस अवार्ड दिया जाएगा। इस ख़बर ने उनके फैन्स को बेहद खुश कर दिया है और अब बारी है एक और बेहतरीन एक्टर की जो इस अवार्ड से नवाज़ा जाएगा। आपको बता दें कि ये एक्टर हैं इस साल के शुरुआत में रिलीज़ हुई चर्चित फ़िल्म 'पद्मावत' से।
हम बात कर रहे हैं इस फ़िल्म में अपनी ज़बरदस्त एक्टिंग से सभी को इम्प्रेस करने वाले रणवीर सिंह की! जी हां, संजय लीला भंसाली की फ़िल्म 'पद्मावत' में अपने किरदार अल्लाउदीन खिलजी के लिए रणवीर सिंह को दादासाहेब फाल्के अवार्ड्स का बेस्ट एक्टर अवार्ड मिलने वाला है। रणवीर अवार्ड्स हासिल करना जानते हैं और इसमें कोई शक़ नहीं कि वो अवार्ड्स के हक़दार भी हैं।
यह भी पढ़ें: 'Tears of Gratitude' सलमान ने किया अपने फैन्स और सपोर्टर्स का धन्यवाद, बहन अर्पिता ने भी किया इमोशनल पोस्ट
दादासाहेब फाल्के अवार्ड्स से भी रणवीर का पुराना कनेक्शन है। यह तो आप जानते ही होंगे कि रणवीर ने साल 2011 में फ़िल्म 'बैंड बाजा बारात' से बॉलीवुड में कदम रखा था। आपको बता दें कि अपनी इस पहली फ़िल्म के लिए भी उन्हें दादासाहेब फाल्के एकेडमी अवार्ड्स के बेस्ट डेब्यू मेल का अवार्ड मिला था।
क्रिटिक्स ने रणवीर को हर बार बहुत पसंद किया है। भले ही उनकी फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ ख़ास कमाल नहीं दिखाया मगर, रणवीर के अभिनय की तारीफ किये बिना कोई नहीं रह पाया है। 'लूटेरा', 'गुंडे', 'किल दिल' और 'बेफिक्रे' कुछ ऐसी ही फ़िल्में हैं।
यह भी पढ़ें: जया बच्चन के बर्थडे पार्टी में पहुंचे ये सितारे, देखें तस्वीरें
रणवीर की ख़ास बात यह है कि वो अपने किरदार को अपने ज़हन में उतार लेते हैं। उसकी तरह दिखना, बोलना और चलना... वो मानों अपने किरदार को ही जीने लगते हैं। और शायद यही वजह है कि अब उन्हें दादासाहेब फाल्के अवार्ड मिलने जा रहा है। हमें यकीन है कि यह ख़बर उनके फैन्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। वैसे, इसके अलावा एक और ख़बर है जिसकी वजह से रणवीर इनदिनों इन्टरनेट पर छाए हुए हैं।
ख़बर है रणवीर की शादी! पिछले कई समय से ये ख़बरें आ रही हैं कि रणवीर इस साल के अंत तक 'पद्मावत' को-स्टार दीपिका पादुकोण से शादी करने वाले हैं। ये दोनों पिछले कई सालों से रिलेशनशिप में हैं, यह अलग बात है कि रणवीर और दीपिका दोनों ने ही एक दूसरे को अच्छा दोस्त बताया है। सुनने में आया है कि रणवीर और दीपिका के घर वाले भी आपस में मिल चुके हैं और इस साल सितम्बर से दिसम्बर के बीच रणवीर दीपिका शादी कर लेंगे।
रणवीर की आने वाली फ़िल्मों की बात की जाए तो वो जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फ़िल्म 'गली बॉय' में नज़र आएंगे। इसके अलावा उनकी आने वाली फ़िल्मों में रोहित शेट्टी की फ़िल्म 'सिम्बा' भी शामिल है।