Payal Rohatgi-Sangram Singh Marriage: 12 साल के लंबे रिलेशनशिप के बाद अब शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं पायल रोहतगी और संग्राम सिंह
Payal Rohatgi-Sangram Singh Marriage पायल-संग्राम ने साल 2014 में सगाई कर ली थी लेकिन इनकी शादी में कुछ न कुछ अड़चनें आती रही। अब जाकर दोनों की शादी की डेट आई है। जानकारी के अनुसार वह 9 जुलाई 2022 को शादी कर रहे हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री पायल रोहतगी और उनके बॉयफ्रेंड व पहलवान संग्राम सिंह ने बीते दिनों खुलासा किया था कि, वे जुलाई में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।अब खुद संग्राम सिंह ने अपनी शादी की तारीख का खुलासा किया है। वहीं, शो लॉकअप की फर्स्ट रनर अप रहीं पायल रोहतगी अपने मंगेतर संग्राम सिंह के साथ जल्द ही सात फेरे लेने वाली हैं। अभी तक शादी की डेट को लेकर कहा जा रहा था कि कपल 21 जुलाई को शादी करेंगे। लेकिन अब पायल-संग्राम 9 जुलाई को डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। दोनों के घर वालों ने मिलकर इस डेट को निकाला है और कपल शादी की तैयारियों में जुट गया है।
मालूम हो कि साल 2011 में रिएलिटी शो सर्वाइवर इंडिया में दोनों मिले थे। वही से दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे थे। पायल-संग्राम ने साल 2014 में कपल ने सगाई कर ली थी। इसके बाद शादी के प्लान्स अक्सर किसी न किसी वजह से रुकते रहे। अब जाकर दोनों शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। जानकारी के अनुसार वह 9 जुलाई 2022 को शादी कर रहे हैं, इसके लिए वह काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। संग्राम ने कहा कि मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड और नर्वस हूं। हम काफी समय से एक साथ हैं। शादी हमारी जिंदगी का सबसे अहम पहलू है। हम उम्मीद करते हैं कि, हम खुश और धन्य रहें, क्योंकि हम एक साथ एक नई जर्नी की शुरुआत करने जा रहे हैं।
आगे संग्राम सिंह ने डेस्टिनेशन वेडिंग और रिसेप्शन के बारे में बताया कि मेरी मां और बहन ने तारीख को अंतिम रूप देने में हमारी मदद की है। हम अभी वेन्यू डिसाइट कर रहे हैं। हम बेहद इंटीमेट सेरेमनी में एक डेस्टिनेशन वेडिंग करेंगे। यही नहीं, संग्राम सिंह ने ये भी बताया है कि, पायल संग उनकी शादी प्राइवेट तरीके से होगी। संग्राम सिंह ने बताया है कि शादी के लिए हम अहमदाबाद या उदयपुर की लोकेशन चुन सकते हैं। अभी हमने इसे तय नहीं किया है। मुंबई में हम रिसेप्शन पार्टी रखेंगे।