विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aftab Shivdasani Fraud: एक्टर आफताब शिवदासानी के साथ हुई लाखों की ठगी, पुलिस में की शिकायत

By Rinki TiwariEdited By: Rinki Tiwari
Published: Tue, 10 Oct 2023 05:08 PM (IST)

Aftab Shivdasani Fraud बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। हाल ही में वह अचानक ...और पढ़ें

आफताब शिवदासानी के साथ हुई लाखों की ठगी। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)
आफताब शिवदासानी के साथ हुई लाखों की ठगी। (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)

HighLights

  1. आफताब शिवदासानी के साथ हुई ठगी
  2. केवाईसी के बहाने आफताब से लूटे लाखों
  3. आफताब ने पुलिस में की शिकायत

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aftab Shivdasani KYC Fraud: आज के समय में साइबर ठगी आम बात हो गई है। जागरुकता के बावजूद साइबर ठग कुछ लोगों को आसानी से चूना लगा देते हैं। कई बार शोबिज से जुड़े सितारे भी इसका शिकार बन जाते हैं। हाल ही में, बॉलीवुड अभिनेता आफताब शिवदासानी (Aftab Shivdasani) के साथ ठगी हुई।

आफताब शिवदासानी के साथ हुई ठगी

हिंदी सिनेमा में अपने उम्दा अभिनय के लिए पॉपुलर आफताब शिवदासानी साइबर ठग का शिकार हुए हैं। उन्हें केवाईसी कराने के बहाने साइबर ठग ने लाखों का चूना लगाया है। हाल ही में, उन्होंने पुलिस को शिकायत भी की। कहा जा रहा है कि एक्टर के पास एक मैसेज आया था, जिसके बाद उन्हें डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ।

यह भी पढ़ें- Aftab Shivdasani: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का देखा इंग्लैंड में फाइनल, शेयर किया अनुभव

कैसे ठग का शिकार हुए आफताब शिवदासानी?

बांद्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी के मुताबिक, आफताब शिवदासानी के साथ ये ठगी रविवार को हुई। इसके बाद सोमवार को अभिनेता ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने कहा, "अभिनेता के पास एक अज्ञात नंबर से मैसेज आया था। मैसेज में उन्हें बैंक से जुड़े अपने केवाईसी डिटेल्स को अपडेट करने का निर्देश दिया गया था। साथ ही कहा गया था कि अगर वह ऐसा नहीं करेंगे तो उनका अकाउंट सस्पेंड कर दिया जाएगा।"

View this post on Instagram

A post shared by Aftab Shivdasani (@aftabshivdasani)

पुलिस ने आगे बताया कि आफताब ने उस मैसेज पर आए लिंक पर क्लिक किया और उन्होंने निर्देशों का पालन किया। इस तुरंत बाद उनके पास एक और मैसेज आया कि उनके खाते से 1,49,999 रुपये डेबिट कर लिए गए हैं।

आफताब ने कराई पुलिस में शिकायत

ठग का शिकार होते ही अभिनेता ने बैंक मैनेजर के साथ कॉन्टैक्ट किया और फिर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। धोखाधड़ी करने वालों पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच चल रही है।

आफताब को आखिरी बार साल 2021 में वेब सीरीज 'स्पेशल ऑप्स 1.5' में रॉ ऑफिसर की भूमिका में देखा गया था। तब से अभिनेता हिंदी सिनेमा से दूर हैं।

यह भी पढ़ें- Tiger Shroff की मां आयशा के साथ हुई 58 लाख रुपये की ठगी, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज