'उर्दू' में बना था 61 साल पुराना गाना, 'बीवी' की तारीफ में मर्द करते हैं इस्तेमाल, कालजयी है रोमांटिक सॉन्ग
67 साल पहले हिंदी सिनेमा का सबसे रोमांटिक सॉन्ग उर्दू भाषा में बना था, जो आज भी कल्ट माना जाता है।
-1785814812838_m.webp)
बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग (फोटो क्रेडिट- स्क्रीन शॉट)
HighLights
हिंदी सिनेमा का बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग
उर्दू भाषा के दम पर बना कल्ट गीत
इस दिग्गज गायक ने दी थी आवाज
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा में कई गाने ऐसे रहे हैं, जिनमें अलग-अलग किस्म की भाषाओं का इस्तेमाल किया गया है। इस आधार पर आज हम आपको 61 साल पहले रिलीज होने वाले एक ऐसे पुराने गीत के बारे में बताने जा रहे हैं, जो उर्दू में बना था। एक रोमांटिक सॉन्ग के तौर उसे बॉलीवुड का बेस्ट गाना माना जाता है।
आज भी पति अपनी पत्नियों की तारीफ करने के लिए इसी गाने का इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कि यहां कौन से गीत के बारे में जिक्र किया जा रहा है, जो पिछले दशकों से बीवियों की खूबसूरती का गुणगान करता है।
हिंदी सिनेमा का बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग
100 साल के हिंदी सिनेमा के इतिहास में कई सारे लव सॉन्ग्स बनाए गए हैं। लेकिन उनमें से कुछ गाने ऐसे रहे हैं, जो समय के साथ-साथ कालजयी बन गए और पुराने दौर से लेकर अब तक खूब सुने जाते हैं। इसी आधार पर हम आपको बॉलीवुड के बेस्ट रोमांटिक सॉन्ग की जानकारी देने जा रहे हैं, जो साल 1965 में आई फिल्म वक्त से नाता रखता है। उस गीत के बोल हैं- ऐ मेरी जोहरा जबीं... (Ae Meri Zohra Jabeen)।
यह भी पढ़ें- 59 साल पुराना Lata Mangeshkar का देसी गाना सावन को बनाता है सुहाना, मीना कुमारी पर फिल्माया गया गीत आज भी है सदाबहार

जी हां फिल्म वक्त के ऐ मेरी जोहरा जबीं... गाने में उर्दू भाषा का इस्तेमाल किया गया है और ये हिंदी सिनेमा की सबसे पंसदीदा रोमांटिक सॉन्ग भी माना जाता है। पिछले 61 सालों से लगातार तमाम मर्द अपनी प्रेमिका या पत्नी की तारीफ में इस गाने को एक न एक बार जरूर गाते आ रहे हैं।
इसी वजह से इस गीत को कल्ट क्लासिक कहा जाता है।फिल्म वक्त के ऐ मेरी जोहरा जबीं... गाने को अभिनेता बलराज साहनी और अभिनेत्री अचला सचदेव पर फिल्माया गया था। इसके अलावा चर्चा की जाए इसकी मेकिंग की तरफ तो महान गायक रहे मन्ना डे (Manna Dey) ने अपनी मधुर आवाज में गाकर इसे हमेशा-हमेशा के लिए अमर कर दिया था।
-1785814918841.jpg)
जबकि संगीतकार रवि की धुनों ने इसमें जान फूंकने का काम किया। बात की जाए ऐ मेरी जोहरा जबीं... लेखक की तो इस गीत के लिरिक्स मशहूर गीतकार साहिर लुधियानवी की कलम द्वारा निकले थे।
इस फिल्म का भी रहा हिस्सा
ऐ मेरी जोहरा जबीं... सिर्फ फिल्म वक्त का ही हिस्सा नहीं रहा, बल्कि समय-समय पर इसे कई अन्य मूवीज में सुना गया है। लेकिन इसकी सबसे अधिक चर्चा शाह रुख खान स्टारर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की वजह से भी होती है, जब एक सीन में अमरीश पुरी इस गीत को गाया था।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।