विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 16, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dunki Advance Booking: शाह रुख खान की फिल्म 'डंकी' की शुरू हुई एडवांस बुकिंग, खुद एक्टर ने शेयर किया लिंक

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Sat, 16 Dec 2023 07:25 PM (GMT+05:30)

फिल्म पठान और जवान के बाद अब शाह रुख खान की इस साल की तीसरी फिल्म डंकी आ रही है। ...और पढ़ें

डंकी की एडवांस बुकिंग शुरू (Photo x)
डंकी की एडवांस बुकिंग शुरू (Photo x)

HighLights

  1. शुरू हुई शाह रुख खान की डंकी की एडवांस बुकिंग
  2. शाह रुख खान ने सोशल मीडिया पर शेयर किया लिंक
  3. 21 दिसंबर को रिलीज होगी डंकी

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Dunki Advance Booking: शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म डंकी  (Dunki) को लेकर चर्चा में है। ये फिल्म किंग खान की इस साल की आखिरी फिल्म होने वाली है।

इससे पहले दो फिल्में ठान और जवान पर्दे पर धमाल मचा चुकी हैं। फैंस के बीच डंकी का बज बना हुआ है। ऐसे में मेकर्स ने शाह रुख खान के फैंस के लिए रिलीज से ठीक 4 दिन पहले फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू कर दी है। जी हां, अगर आप भी किंग खान की डंकी का इंतजार कर रहे हैं तो आज ही इसकी टिकट बुक कर ले।

यह भी पढ़ें- Dunki: रिलीज से पहले Fake प्रमोशन का शिकार हुई Shah Rukh Khan की 'डंकी', अब मेकर्स ने लिया एक्शन

शाह रुख खान शेयर किया लिंक

इसकी जानकारी खुद शाह रुख खान ने सोशल मीडिया एक्स पर लिंक शेयर करके दी है। कुछ ही देर पहले एक्टर ने अपनी फिल्म का पोस्टर और लिंक शेयर करते हुए लिखा,  आज की ताज़ा खबर सुन्न के हार्डी तोह निकल पड़ा है सिनेमाज की ओर। आप भी कर लीजिये तैयारी...क्यूं की खुल चुकी है एडवांस बुकिंग्स हमारी।

हार्डी पहुंच रहा है सिनेमा

शाह रुख ने एंडवास बुकिंग को लेकर अपना एक और वीडियो शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है, 

इसे पहले की हार्डी सिनेमा में पहचान जाए और सारे शोज हाउसफुल हो जाएं आप अपनी टिकटें बुक करें! क्यों जब हार्डी और उसके यार आएंगे, सबके दिल लुट जाएंगे।

पर्दे पर सालार से होगी टक्कर

'डंकी' की पर्दे पर प्रभास की फिल्म सालार से भिड़ने वाली है। सालार को यहां निर्देशक प्रशांत नील द्वारा निर्देशित किया गया है तो वहीं, डंकी का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। ऐसे में देखना होगा कि पर्दे पर कौन बाजी मारेगा।

फिल्म की कास्ट

'डंकी' की स्टार कास्ट की बात करे तो शाह रुख खान के अलावा विक्की कौशल, बोमन ईरानी और तापसी पन्नू नजर आएंगे। 

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने बेटी सुहाना संग लिया शिरडी साईं बाबा का आशीर्वाद, आरती करते हुए Dunki स्टार का वीडियो वायरल