विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Aditya Roy Kapur संग पहली बार रोमांस करती नजर आएंगी तारा सुतारिया, म्यूजिकल लव स्टोरी का बनेंगी हिस्सा

Published: Sun, 25 Oct 2026 08:50 AM (IST)

आदित्य रॉय कपूर और तारा सुतारिया पहली बार मिलाप जवेरी की म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म 'तुम ही आना' में साथ नजर आएंगे।

आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगे तारा सुतारिया

आदित्य रॉय कपूर के साथ नजर आएंगे तारा सुतारिया

HighLights

  1. आदित्य और तारा पहली बार साथ दिखेंगे

  2. म्यूजिकल रोमांटिक फिल्म होगी 'तुम ही आना'

  3. अगले साल रिलीज करने का है मेकर्स का प्लान

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। लंबे समय से इस तरह की खबर आ रही थी कि आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapur) बहुत जल्द मिलाप जवेरी (Milap Javeri) के साथ उनकी अगली फिल्म में काम कर रहे हैं।

हालांकि लीडिंग एक्ट्रेस की खोज जारी थी और अब मेकर्स फैंस के लिए तगड़ा प्लान बनाकर बैठे हुए हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ने तारा सुतारिया (Tara Sutaria) को फिल्म के लिए फाइनल कर लिया है। ये एक म्यूजिकल और इंटेंस रोमांटिक मूवी होगी जिसका अभी के लिए 'तुम ही आना' नाम रखा गया है।

क्या है मूवी का नाम?

'तुम ही आना' नाम निर्देशक मिलाप मिलन जवेरी की 2019 की फिल्म 'मरजावां' के उसी नाम वाले सुपरहिट रोमांटिक गाने से लिया गया है। इसमें तारा सुतारिया भी थीं।

tarasutaria_1767879589_3805572283130203489_312665764

इस मूवी के जरिए आदित्य और तारा पहली बार एक साथ स्क्रीन पर नजर आएंगे। भूषण कुमार द्वारा प्रोड्यूस की जा रही इस फिल्म को एक रॉ, पैशनेट और हाई-ऑक्टेन लव स्टोरी बताया जा रहा है। फिल्म की शूटिंग इस साल के आखिर में शुरू होने की उम्मीद है। इसे 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।

पहले इन फिल्मों में किया है काम 

भूषण कुमार की टी-सीरीज इसे ग्रैंड स्केल पर प्रोड्यूस करने का प्लान कर रही है। शिव चनाना इसके को-प्रोड्यूसर हैं। यह तारा का टी-सीरीज के साथ तीसरा कोलैबोरेशन है। इससे पहले वो 'मरजावां' और 'एक विलेन रिटर्न्स' में नजर आ चुकी हैं। 'आशिकी 2', 'मलंग' और 'मेट्रो... इन दिनों' जैसी हिट फिल्मों के बाद, प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने आदित्य रॉय कपूर के साथ अपना बेहद सफल ट्रैक रिकॉर्ड कायम रखा है।

Aditya (1)

बता दें कि मार्च 2026 में इस तरह की खबरें आई थीं कि आदित्य रॉय कपूर और तारा सूतारिया एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर ऑफिशियली कुछ नहीं बोला है। ऐसे में अगर ये जोड़ी किसी फिल्म में साथ आती है तो फैंस के लिए ये किसी गुड न्यूज से कम नहीं है।

यह भी पढ़ें- Ananya Panday का रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड वॉकर ब्लेनको के साथ ब्रेकअप? आदित्य रॉय कपूर के बाद दो साल से कर रही थीं डेट

यह भी पढ़ें- बैक-टू-बैक फ्लॉप फिल्में देने के बाद अब Aditya Roy Kapur का इस फिल्म से होगा कमबैक, 'आशिक' बनकर मचाएंगे धमाल