विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

रेस 3 में सलमान के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं बल्कि ये आ सकते हैं नज़र

By Manoj KhadilkarEdited By:
Published: Wed, 27 Sep 2017 05:54 PM (IST)Updated: Thu, 28 Sep 2017 01:22 PM (IST)

पहले दीपिका पादुकोण और जैकलीन फर्नांडिस का नाम चर्चे में था लेकिन फिलहाल अभिनेत्री के नाम पर मुहर नहीं लगी है।

रेस 3 में सलमान के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं बल्कि ये आ सकते हैं नज़र
रेस 3 में सलमान के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं बल्कि ये आ सकते हैं नज़र

अनुप्रिया वर्मा, मुंबई। रेमो डिसूजा की फिल्म रेस 3 में सलमान खान अहम किरदार निभाने जा रहे हैं और पिछले दिनों ख़बरें थीं कि सिद्धार्थ मल्होत्रा को फिल्म में सलमान के साथ कास्ट करने की बात चल रही है लेकिन सिद्धार्थ को स्क्रिप्ट खास समझ में नयी आयी तो उन्होंने फिल्म को करने से मना कर दिया।

अब नयी ख़बर ये है कि इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा नहीं बल्कि आदित्य रॉय कपूर हो सकते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि मेकर्स को अब ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म में सलमान के साथ आदित्य रॉय कपूर जचेंगे और अब वह उन्हें अप्रोच करने की कोशिश कर रहे हैं। इस फिल्म को लेकर खबरें यह भी हैं कि रेस 3 में एक्ट्रेस के लिए कटरीना कैफ को अप्रोच किया गया है और वह इसके लिए तैयार भी हो गई हैं लेकिन अब तक सलमान खान के अलावा किसी भी स्टार कास्ट के बारे में घोषणा नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें:दो साल बाद लौटेगा ये शैतान जोकर, तब तक दिल थाम कर बैठिये

पहले दीपिका पादुकोण और जैकलीन फर्नांडिस का नाम चर्चे में था लेकिन फिलहाल अभिनेत्री के नाम पर मुहर नहीं लगी है।