विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aditi Rao Hydari ने रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड सिद्धार्थ के जन्मदिन पर शेयर किया वीडियो, यूजर बोले- कुछ तो चल रहा है

By Aditi YadavEdited By: Aditi Yadav
Published: Mon, 17 Apr 2023 08:07 PM (GMT+05:30)

सिद्धार्थ के जन्मदिन पर रूमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने उन्हें विश किया है। अदिति ने इंस्टाग्राम पर ...और पढ़ें

Aditi Rao Hyadri, Aditi rao hyadri, Siddharth Birthday, actor sidharth birthday, Sidharth aditi rao hyadri dance video
Aditi Rao Hyadri, Aditi rao hyadri, Siddharth Birthday, actor sidharth birthday, Sidharth aditi rao hyadri dance video

 

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड और साउथ एक्टर सिद्धार्थ आज यानी 17 अप्रैल को वो अपना 44वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर एक्टर को ढेर सारी मुबारकबाद मिल रही हैं। इसी बीच उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने उन्हें खास अंदाज में विश किया है।

इस कपल के अफेयर की चर्चा काफी समय से हो रही है। हालांकि साउथ एक्टर सिद्धार्थ और अदिति अभी तक अपने रिश्ते पर चुप्पी नहीं तोड़ी है, लेकिन कपल अक्सर साथ में स्पॉट किए जाते हैं।

अदिति ने शेयर किया स्पेशल वीडियो

अदिति ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर सड़क पर मस्ती भरा डांस करते नजर आ रहे हैं। एक दूसरे के साथ दोनों मस्ती में डुबे नजर आ रहे हैं।  वीडियो के कैप्शन में लिखा, हैप्पी बर्थडे मैनिकॉर्न..खुशी के लिए हमेशा! फिल्में, प्यार, संगीत, हमेशा सबसे मजबूत दिल होना, जादू करना, हंसी के ट्रक लोड करना और कभी बड़ा न होना। हैप्पीएस्ट सिद्दू डे।

View this post on Instagram

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

अदिति और सिद्धार्थ का डांस

इससे पहले इस कपल ने इंस्टाग्राम पर अपनी रील शेयर की थी, जिसमें दोनों ट्रेडिंग गाने Tum Tum पर डांस करते नजर आए थे। इस दौरान सिद्धार्थ ब्लैक कलर की शर्ट और डेनिम जींस पहनी थी, जबकि अदिति ने शरारा सूट में नजर आ रही थी। उसने इस पोस्ट के कैप्शन लिखा- डांस मंकी - द रील डील।

View this post on Instagram

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

फिल्म सेट पर हुई थी दोनों की मुलाकात

अदिति और सिद्धार्थ भले ही अपने खुद से कुछ न बोले, लेकिन दोनों की तस्वीरें और वीडियो उनके रिलेशनशिप को खूब बया करती है। दोनों साल 2021 में आई फिल्म महा समुद्रम में भी साथ में नजर आए थे। इस रोमांटिक फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री बेहद कमाल की थी।

कहते है इसी फिल्म के सेट से दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई है। बीते दिन वेब सीरीज 'हीरामंडी' के फर्स्ट लुक लॉन्च के दौरान अदिति राव हैदरी से सिद्धार्थ संग डेटिंग की अफवाहों पर भी सवाल किया गया था, लेकिन एक्ट्रेस ने इस सवाल पर कोई जवाब नहीं दिया था।