Adipurush Teaser: प्रभास, कृति सेनन स्टारर फिल्म के टीजर रिलीज से उठा पर्दा, मेकर्स ने तैयार किया खास प्लान
Adipurush Teaser सोशल मीडिया पर प्रभास कृति सेनन और सैफ अली खान अभिनीत फिल्म आदिपुरुष के टीजर को लेकर जबरदस्त चर्चाएं बनी हुई हैं। अब जानकारी आ रही है कि इस फिल्म का टीजर नवरात्रि में रिलीज किया जा सकता है।
नई दिल्ली, जेएनएन। Adipurush Teaser: ओम राउत के निर्देशन में बनी फिल्म आदिपुरुष का इंतजार लोग बेसब्री से कर रहे हैं। इस मोस्ट अवेटेड फिल्म से जुड़े अपडेट हर रोज सामने आते रहते हैं। अब जानकारी आ रही है कि प्रभास, सैफ अली खान और कृति सेनन स्टारर फिल्म आदिपुरुष का टीजर अगले महीने रिलीज हो सकता है।
रविवार को रिलीज होगा टीजर?
समाचार वेबसाइट ई टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स अपनी इस मोस्ट अवेटेड फिल्म के टीजर रिलीज को लेकर विचार कर रहे हैं और ये 2 अक्टूबर यानी रविवार को रिलीज किया जा सकता है। वहीं, सोशल मीडिया पर चर्चाएं हैं कि आदिपुरुष का टीजर और फर्स्ट लुक सितंबर के अंत में रिलीज हो सकता है।
अयोध्या में लॉन्च होगा टीजर लॉन्ग इवेंट?
हाल ही में कई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि आदिपुरुष का टीजर भगवान श्रीराम के जन्मस्थान अयोध्या में एक भव्य कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया जा सकता है। टीजर लॉन्च इवेंट के बाद प्रभास 5 अक्टूबर यानी दशहरा वाले दिन दिल्ली में आने वाली भव्य लव कुश रामलीला में भाग लेंगे और रवण दहन करेंगे।
रामायण महाकाव्य से प्रेरित होगी कहानी
आपको बता दें, ओम राउत द्वारा निर्देशित फिल्म आदिपुरुष में प्रभास मुख्य भगवान राम के स्वरूप की भूमिका में नजर आने वाले हैं, तो सनी सिंह उनके छोटे भाई लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं और एक्ट्रेस कृति सेनन माता जानकी की भूमिका में नजर आने वाली हैं। जबकि सैफ अली खान लंकापति रावण के किरदार में दिखाई देंगे। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म रामायण महाकाव्य से प्रेरित होगी।
साल 2023 में रिलीज होगी फिल्म
ये फिल्म रामायण महाकाव्य पर आधारित है। ये फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में 12 जनवरी, 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
ये भी पढ़ें: Vikram Vedha Song: विक्रम वेधा का दूसरा सॉन्ग 'बंदे' रिलीज, दिल जीत लेगा ऋतिक रोशन का धमाकेदार अंदाज