विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Adipurush: तिरुपति के कार्यक्रम में निर्माताओं ने सिर्फ पटाखों पर खर्च किये 50 लाख, कुल बजट जान रह जाएंगे दंग

By Rupesh KumarEdited By: Rupesh Kumar
Published: Tue, 06 Jun 2023 08:01 PM (IST)

Adipurush Trailer News आदिपुरुष फिल्म को लेकर फैंस काफी उत्साहित है। इस फिल्म का भव्य ट्रेलर लांच का कार्यक्रम तिरुपति ...और पढ़ें

Adipurush Trailer News, Adipurush, prabhas, kriti sanon
Adipurush Trailer News, Adipurush, prabhas, kriti sanon

नई दिल्ली, जेएनएन। Adipurush Trailer News: आदिपुरुष के निर्माता ने तिरुपति में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया है। इस फिल्म में कृति सेनन और प्रभास की अहम भूमिका है। वहीं, फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। आदिपुरुष का भव्य ट्रेलर लॉन्च का कार्यक्रम मंगलवार को तिरुपति में आयोजित किया गया है। खबर है कि निर्माताओं ने इस कार्यक्रम के लिए ढाई करोड़ रुपये की राशि खर्च करने का निर्णय लिया है। इसमें से ₹50 लाख पटाखों पर खर्च किए गए हैं।

आदिपुरुष फिल्म कब रिलीज होनेवाली है?

फिल्म आदिपुरुष 2023 की बहुत प्रतीक्षित फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में जहां प्रभास प्रभु श्रीराम की भूमिका में है। वहीं, कृति सेनन माता सीता की भूमिका में है। सैफ अली खान ने लंकेश की भूमिका निभाई है। अब से कुछ ही समय बाद यह कार्यक्रम शुरू हो जाएगा। इसके पहले खबर आई थी कि आदिपुरुष की टीम ने इस भव्य कार्यक्रम के लिए काफी पैसे खर्च किए हैं। जहां एक ओर पूरी कास्ट और क्रू तिरुपति पहुंच चुकी है। आदिपुरुष को काफी भव्य स्तर पर शूट किया गया है।

View this post on Instagram

A post shared by Prabhas (@actorprabhas)

आदिपुरुष की टीम ने कार्यक्रम के लिए कितने करोड़ रुपये खर्च किए हैं?

वहीं, इस कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए निर्माताओं ने ढाई करोड़ रुपए खर्च किए हैं। यह कार्यक्रम तिरुपति श्री वेंकटेश्वरा यूनिवर्सिटी स्टेडियम में हो रहा है। खबर है कि इसमें निर्माताओं ने 50 लाख रुपये का खर्च पटाखों पर किया है। फिल्म आदिपुरुष की रिलीज के पहले प्रभास को भगवान तिरुपति के दर्शन करते हुए भी देखा गया। वहीं, कार्यक्रम के दौरान फिल्म में भगवान राम और रावण के युद्ध को भी दिखाया जाएगा।

आदिपुरुष फिल्म को लेकर फैंस कितने उत्सुक है?

तिरुपति में फिल्म 'आदिपुरुष' के प्री-रिलीज इवेंट को भव्य स्तर पर आयोजित किया गया है। इससे प्रभास की लोकप्रियता का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्सुक है। इस कार्यक्रम में सावधानी से पास का वितरण किया गया है। वहीं, एलसीडी स्क्रीन की व्यवस्था भी की गई है। पुलिस बल ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए है। इससे प्रशंसकों को उत्साह दोगुना हो गया है। फैंस फिल्म की रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे है।