Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Hindi Diwas 2022: फिल्मों के लिए इन विदेशी सुंदरियों ने सीखी हिंदी, अब बड़ी-बड़ी हीरोइनों को दे रहीं टक्कर

    By Karishma LalwaniEdited By:
    Updated: Wed, 14 Sep 2022 12:15 PM (IST)

    Hindi Diwas 2022 हिंदी भारत देश की पहचान है जो यहां के बसे लोगों को एकजुट करती है। बुधवार 14 सितंबर को हिंदी दिवस है। ऐसे में हम आपको उन एक्टर्स के बारे में बताएंगे जिन्होंने फिल्मों के लिए हिंदी सीखी।

    Hero Image
    File Photo of Nora Katrina Kaif, Nora Fatehi and Jacqueline Fernandez

    नई दिल्ली, जेएनएन। Hindi Diwas 2022: हिंदी हमारी मातृभाषा है। यहां के लोगों को एक दूसरे से जोड़े रखने वाली यह भाषा वर्षों पुरानी है। हिंदी के प्रसार के लिए 14 सितंबर को हिंदी दिवस मनाया जाता है, जिसे पूरे हफ्ते एक पखवाड़े के रूप में भी मनाया जाता है। इस अवसर पर हम आपको उन सितारों के बारे में बताएंगे, जो यहां के नहीं हैं, लेकिन उन्होंने अपनी अदायगी के दम पर दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। हालांकि, यह एक्टिंग इतनी आसान नहीं होती। इसके लिए सिर्फ अच्छा चेहरा और एक्सप्रेशन ही काफी नहीं होता।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हिंदी भाषी जनता के दिल में जगह बनाने के लिए हिंदी बोलना आना भी जरूरी है, क्योंकि यहां की फिल्मी दुनिया में वही कलाकार हिट है, जो अपने दर्शकों को ज्यादा से ज्यादा हिंदी भाषा में मनोरंजित करता हो। ऐसे में बात करेंगे उन कलाकारों की, जो आज बुलंदियों को तो छू रहे हैं, लेकिन हिंदी सिनेमा की ऑडियंस पर राज करने के लिए उन्होंने इस भाषा को समझना भी जरूरी सीखा।

    1- कटरीना कैफ

    हिंदी सिनेमा में सफलता की बुलंदियों को छूने के वाली मिसेज कौशल यानी कि कटरीना कैफ आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक हैं। मूल रूप से इंडियन-ब्रिटिशर, कटरीना ने 2003 में फिल्मी उद्योग में कदम रखा था लेकिन, तब वह हिंदी भाषा से मीलों दूर थीं। वह बॉलीवुड में काम तो कर रही थीं, लेकिन उन्हें हिंदी ठीक से बोलना नहीं आता था, जिस वजह से उनके रोल को दूसरी आवाज में डब किया जाता था। बॉलीवुड में आने के कुछ वर्षों बाद तक भी कटरीना की पकड़ हिंदी पर मजबूत नहीं थी। ऐसे में यहां की ऑडियंस के बीच पहचान बनाने के लिए कटरीना ने हिंदी बोलना सीखा। अब वह फर्राटेदार अंग्रेजी बोलने के साथ-साथ हिंदी भी बोल लेती हैं।

    2- नोरा फतेही

    नोरा फतेही को इंडस्ट्री में भले ही ज्यादा समय न हुआ हो, लेकिन बहुत कम वक्त में बुलंदियों ने उनके कदम चूम हैं। वह कनाडियन मॉडल, डांसर और अभिनेत्री हैं, जो मूल रूप से 2013 से भारतीय फिल्म उद्योग से जुड़ी हैं। वैसे तो नोरा के चाहने वालों की कमी नहीं है। उनके हुस्न और डांस के लाखों दीवाने हैं, लेकिन इस इंडस्ट्री में अपना सिक्का जमाने के लिए नोरा ने भी हिंदी सीखना शुरू कर दिया। 2018 में आई फिल्म सत्यमेव जयते में 'दिलबर' गाने में उन्होंने अपने डांस से खूब वाहवाही लूटी। आज वह बेहतरीन डांसर होने के साथ-साथ स्टाइल दीवा भी हैं।

    3- सनी लियोनी

    एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री से एक्टिंग करियर की शुरुआत करने वाली सनी लियोनी आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। हालांकि, सनी पंजाब से जुड़ी हैं, लेकिन काफी समय तक बाहर रहने के चलते उनकी हिंदी पर पकड़ कमजोर रही। फिर बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्हें महसूस हुआ कि हिंदी सीखना उनके लिए बेहद जरूरी है।

    4- जैकलीन फर्नांडिज

    बाहर से आकर हिंदी सिनेमा में अपने मुकाम हासिल करने वाली अभिनेत्रियों में जैकलीन फर्नांडिज का भी नाम आता है। जैकलीन श्रीलंका से हैं, इसलिए उन्हें श्रीलंकाई ब्यूटी कहा जाता है। जैकलीन पूर्व मिस यूनिवर्स भी रह चुकी हैं।

    5- नरगिस फाखरी

    'रॉकस्टार' एक्ट्रेस नरगिस फाखरी पाकिस्तानी अमेरिकन हैं। इनके पिता पाकिस्तानी हैं और मां चेक रिपब्लिक से हैं। भले ही इन्होंने बॉलीवुड में कुछ ज्यादा काम न किया हो, लेकिन बोल्डनेस को लेकर नरगिस अक्सर ही चर्चाओं में रहती हैं। फिल्म रॉकस्टार में इन्हें रणबीर कपूर के साथ पसंद किया गया था। 

    यह भी पढ़ें: National Cinema Day Postponed: 'ब्रह्मास्त्र' की बॉक्स ऑफिस सफलता के बीच एक हफ्ते आगे खिसका नेशनल सिनेमा डे