विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 09, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘भूल भुलैया 2’ में ‘मोनजुलिका’ के किरदार में नजर आएंगी एक्ट्रेस विद्या बालन, निर्देशक ने कही ये बात

By Nitin YadavEdited By:
Published: Sun, 09 Jan 2022 11:30 AM (GMT+05:30)

अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दमपर लोगों के दिल में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस विद्या बालन फिल्मों में अपने किरादरों को ...और पढ़ें

Actress Vidya Balan will be seen in role of 'Monjulika' in 'Bhool Bhulaiyaa 2'.
Actress Vidya Balan will be seen in role of 'Monjulika' in 'Bhool Bhulaiyaa 2'.

नई दिल्ली, जेएनएन। अपनी बेहतरीन एक्टिंग के दमपर लोगों के दिल में जगह बनाने वाली एक्ट्रेस विद्या बालन फिल्मों में अपने किरादरों को लेकर चर्चा में रहती हैं। उनका फिल्म भूल भुलैया का मोनजुलिका का किरदार के लिए खूब याद किया जाता है। अब जानकारी आ रही हैं कि अभिनेत्री फिल्म भूल भुलैया 2 में फिर से अपने मोनजुलिका के किरदार में आमी-जे तोमार पर डांस करती दिखेंगी।

निर्देशक को पसंद है मोनजुलिका का किरदार

मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी कहना है कि फिल्म भूल भुलैया में उनका पसंदीदा किरदार मोनजुलिका है। उन्होंने आगे कहा, अगर फिल्म भूल भुलैया है, तो उसे भूल भुलैया 2 में होना चाहिए। बाकी लोगों को अश्चर्यचकित करने के लिए हमारे पास बहुत कुछ है। वही रिपोर्ट्स में एक ट्रेड सोर्स के हवाले से दावा किया गया है कि विद्या और फिल्म निर्देशक अनीस का इक्वेशन साल 2011 से है, जब विद्या ने निर्देशक की फिल्म थैंक यू में कैमियों किया था।

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि अनीस बज्मी के निर्देशन में बनी फिल्म भूल भुलैया 2 साल 2007 में आई फिल्म अक्षय कुमार विद्या बालन, परेश रावल और राजपाल यादव द्वारा अभिनीत फिल्म का सीक्वल है लेकिन इस फिल्म की कहानी भूल भुलैया से बिल्कुल अगल है। फिल्म भूल भुलैया 2 में अभिनेता कार्तिक आर्यन, कियारा आ़डवाणी मुख्य किरदार में नजर आने वाली हैं। भूषण कुमार की टी-सीरीज के बैनर तले निर्मित इस फिल्म की रिलीज डेट को कई बार पोस्टपोन किया जा चुका है। अब ये फिल्म 25 मार्च, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विद्या बालन का फिल्म करियर

आपको बता दें कि विद्या बालन को अपने करियर का काफी संघर्ष करना पड़ा है। उन्होंने अपने एक्टिंग करियार की शुरुआत एकता कपूर के टीवी शो हम पांच से की थी। उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआर फिल्म परिणिता से की। इस फिल्म में उनके साथ संजय दत्त के साथ मुख्य किरदार निभाया है। लेकिन उन्हें पहचान लगे रहो मुन्ना भाई से मिली। इसके बाद उन्होंने गुरू, सलाम ए इश्क, हे बेबी, हल्ला बोल, द डर्टी पिक्चर, बॉबी जासूस, मिशन मंगल जैसी शानदार फिल्मों में काम किया है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।