Shibani Dandekar ने फरहान अख्तर संग शेयर की अन्डरवाटर तस्वीर, एक्टर की बेटी ने किया ऐसा कमेंट
फरहान अख्तर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आए थे। इस मूवी में उनके अपोजिट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी। अब वह फिल्म तूफान में नजर आने वाले हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के फेमस एक्टर फरहान अख्तर लंबे समय से शिबानी दांडेकर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं बते दिनों फरहान अपनी बेटी अकीरा और गर्लफ्रेंड शिबानी के साथ मालदीव गए थे। वेकेशन के दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो दोनों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वहीं अब शिबानी ने फरहान के साथ अन्डरवाटर एक तस्वीर शेयर की है जिसपर फराहन की बेटी ने कमेंट किया है जो काफी चर्चा में है।
View this post on Instagram
शिबानी दांडेकर ने फरहान के साथ अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की है। इस तस्वीर में दोनों समुद्र की गहराई में नजर आ रहे हैं। इस खूबसूरत तस्वीर को शेयर करते हुए शिबानी ने कैप्शन में लिखा, 'धरती और समुद्र में मेरा दोस्त और पूल में भी क्योंकि वहीं पर हमने यह फोटो क्लिक की थी।'
शिबानी के इस पोस्ट पर फरहान की बेटी अकीरा ने कमेंट किया है। अकीरा ने कमेंट करते हुआ लिखा, 'पूल में भी, मैं और मेरा बेस्ट फ्रेंड जो एक सोता कछुआ है और मैं जा रही।' वहीं अकीरा के पोस्ट पर शिबानी ने जवाब देते हुए लिखा, 'तुम तो प्रो लेवल हो। हममे से किसी को काम चाहिए।'
फरहान की बेटी अकीरा और शिबानी के ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायलर हो रहे हैं। वहीं फैंस इसे लाइक करने के साथ ही इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
फरहान अख्तर के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आए थे। इस मूवी में उनके अपोजिट एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप थी। वहीं अब वह जल्द ही ओम प्रकाश मेहरा की फिल्म 'तूफान' में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक कुछ दिनों पहले ही रिलीज किया था। फिल्म में फरहान के साथ मृणाल ठाकुर लीड रोल में हैं।