Move to Jagran APP

एक्ट्रेस ने शेयर किया अपना हैलोवीन लुक, वीडियो देख पहचान नहीं पाएंगा आप

हैलोवीन का जादू हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक सितारों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। इसी बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें एक्ट्रेस को पहचाना मुश्किल हो रहा है।

By Nitin YadavEdited By: Published: Mon, 01 Nov 2021 09:41 AM (IST)Updated: Mon, 01 Nov 2021 09:41 AM (IST)
Actress shared her Halloween look. photo source @theshilpashetty instagram.

नई दिल्ली, जेएनएन। हैलोवीन का जादू हॉलीवुड से लेकर बॉलीवुड तक सितारों पर सिर चढ़कर बोल रहा है। सेलेब्स अपने अपने डरावने लुक को सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्ट्रेस को पहचाना मुश्किल हो रहा है।

loksabha election banner

इस वीडियो में शिल्पा का बेहद डरावना लुक दिख रहा है और वीडियो में वो एक हॉरर मूवी की गोस्ट से कम नहीं लग रही हैं। वीडियो में देखा जा सकता है शिल्पा फैंस के डराने के लिए गोस्ट की तरह ही एक्सप्रेसन दे रही हैं। वीडियो में उनका मेकअप और हैलोवीन थीम के कपड़े फैंस को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। शिल्पा के इस हैलोवीन लुक को सोशल मीडिया पर फैंस खूब पसंद किया जा रहा है। वीडिय को अब तक (खबर लिखे जाने तक) कई हजार लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। साथ ही उनकी लुक की तारीफ कर रहे हैं।

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

उनसे पहले अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर हैलोवीन पार्टी की तस्वीरें शेयर की थी। साथ ही करीना कपूर ने अपने बड़े बेटे तैमूर की हैलोवीन लुक देखते हुए तस्वीर शेयर की थी। बता दें कि पश्चिमी मान्यताओं के अनुसार 31 अक्टूबर की रात को हैलोवीन कहा जाता है। दंतकथाओं के अनुसार इस रात को मृतक अपनी क्रब से बाहर आते हैं

वहीं बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो शब्बीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी और शर्ली सेतिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उन्हें आखिरी बार प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हांगामा 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, मीजान जाफरी ने अहम किरदार निभाएं हैं।

उन्होंने आखिरी बार प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘हंगामा 2’ में नजर आईं थीं। इस फिल्म में परेश रावल, मीजान जाफरी और प्रणिता सुभाष ने अहम किरदार निभाएं हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.