विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kirron Kher: फिर पांव पसार रहा कोरोना वायरस, गंभीर संक्रमण की चपेट में आईं अभिनेत्री किरण खेर

By Karishma LalwaniEdited By: Karishma Lalwani
Published: Tue, 21 Mar 2023 12:01 AM (IST)

Kirron Kher भारत में एक बार फिर कोरोना वायरस ने दस्तक दे दी है। फिल्म इंडस्ट्री के लोग एक बार ...और पढ़ें

File Photo of Actress and Politician Kirron Kher
File Photo of Actress and Politician Kirron Kher

नई दिल्ली, जेएनएन। खतरनाक वायरस कोरोना का प्रकोप एक बार फिर पूरी दुनिया में अपना पैर पसार रहा है। इसकी शुरुआत होते ही इसने बॉलीवुड में भी कदम रख दिया है। दिग्गज अभिनेत्री होने के साथ ही बीजेपी सांसद होने की जिम्मेदारी भी संभाल रहीं किरण खेर इस गंभीर संक्रमण की चपेट में आ गई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने उनके दायरे में आए लोगों से जांच कराने की अपील की।

किरण खेर ने दी जानकारी

किरण खेर ने ट्विटर पर लिखा, 'मैंने कोविड के लिए पॉजिटिव टेस्ट किया है। इसलिए जो भी मेरे संपर्क में आया है, कृपया अपनी जांच करवाएं।'

बता दें कि यह पहली बार नहीं है, जब किरण खेर को किसी गंभीर बीमारी या संक्रमण ने घेर लिया हो। इससे पहले 2021 में उन्हें मल्टीपल मायलेमा नाम की बीमारी हुई थी। यह एक तरह का ब्लड कैंसर होता है। एक तरह से यह बोन मैरो में पाई जाने वाली कोशिकाओं का ब्लड कैंसर होता है। किरण खेर को कोरोना संक्रमण होने की जानकारी मिलने पर फैंस ने उनके जल्दी ठीक होने की कामना की है।

किरण खेर की फिल्में

किरण खेर ने बॉलीवुड में एक से बढ़कर एक फिल्में दी हैं। वह फिल्म अभिनेत्री होने के साथ ही रियलिटी शो जज भी हैं। किरण खेर ने 'दोस्ताना', 'ओम शांति ओम', 'मैं हू ना' जैसी कई फिल्मों में मां का किरदार निभाया है। इस तरह की फिल्मों ने किरण खेर के करियर में चार चांद लगा दिए। किरण खेर ने अपने रोल्स और अदाकारी के जरिये पहचान बनाई है।

अनुपम खेर से की दूसरी शादी

किरण खेर ने 1985 में अनुपम खेर से शादी की थी। यह उनकी दूसरी शादी थी। पहली शादी उनकी गौतम बेरी से 1981 में हुई थी, जिनसे किरण को एक बेटा-सिकंदर है।

अनुपम फिल्मी दुनिया में पत्नी से भी ज्यादा एक्टिव हैं। वह विवेक अग्निहोत्री की 'द वैक्सीन वॉर' में नजर आने वाले हैं। वहीं, किरण एंटरटेनमेंट में करियर के साथ-साथ राजनीति में भी सक्रिय हैं।