Move to Jagran APP

मौनी रॉय ने बैकलेस ड्रेस में ढाया कहर, तस्वीरें देख नजर हटा पाना होगा मुश्किल

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस भी उनकी खूबसूरती के कायल हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपनी नीले और काले रंग के जम्पसूट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं।

By Pratiksha RanawatEdited By: Published: Tue, 29 Jun 2021 06:04 PM (IST)Updated: Tue, 29 Jun 2021 06:04 PM (IST)
बैकलेस ड्रेस में मौनी रॉय, फोटो साभार: Instagram

 नई दिल्ली, जेएनएन। टेलीविजन की 'नागिन' मौनी रॉय अपनी अदाओं से दर्शकों के बीच जमकर वाह वाही बटोरती हैं। इन दिनों मौनी अपनी कई तस्वीरें फैंस के साथ शेयर करते हुए कहर बरपा रही हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी कुछ बैकलेस ड्रेस में तस्वीरें शेयर की हैं। जिन्हें देख उनके फैंस की सांसे थम सी गई हैं।

loksabha election banner

मौनी रॉय सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी कई तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। उनके फैंस भी उनकी खूबसूरती के कायल हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने अपनी नीले और काले रंग के जम्पसूट में कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इस बैकलेस जम्पसूट में मौनी बला की खूबसूरत लग रही हैं। जिसे देख उनके फैंस भी उनके दीवाने हो गए हैं।

मौनी ने ये तस्वीरें अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए शेयर की हैं। तस्वीर में मौनी हॉल्टर नेक का जम्पसूट पहनी हुई हैं। इसके साथ उन्होंने किसी ज्वेलरी को टीमअप नहीं किया है बल्कि मेकअप से ही अपनी खूबसूरती को निखाया है। अभिनेत्री ने आंखों को स्मोकी लुक दिया है साथ ही न्यूड शेड लिप्सटिक लगाई है। उन्होंने अपने बालों को खुला रखा है और उन्हें नीचे की ओर से कर्ल किया हुआ है। मौनी का ये लुक उनके फैंस को खूब पसंद आ रहा है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

मौनी की इन तस्वीरों पर से उनके फैंस भी नजर नहीं हटा पा रहे हैं। उनके कई दोस्त और फैंस इन तस्वीरों पर कमेंट कर मौनी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई फैंस उन्हें हॉय बता रहे हैं तो कई उन्हें गॉर्जियस और ब्यूटीफुल भी बता रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by mon (@imouniroy)

बता दें कि मौनी रॉय ने टेलीविजन इंडस्ट्री से अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई धारावाहिकों में मुख्य किरदार निबाए हैं। मौनी को सबसे ज्यादा 'देवों के देव महादेव' और 'नागिन' धारावाहिक के लिए पहचाना जाता है। इसके बाद मौनी ने साल 2018 में अक्षय कुमार के साथ फिल्म 'गोल्ड' से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। वहीं अब वो जल्द ही अयान मुखर्जी की फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आने वाली हैं। खबरों की मानें तो मौनी इस फिल्म में विलेन के रूप में नजर आएंगी। फिल्म में मौनी रॉय के अलावा अभिनेता रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, अमिताभ बच्चन और साउथ के सुपरस्टार नागार्जुन भी साथ नजर आने वाले हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.