हाई हील्स सैंडल पहन बिगड़ा मलाइका अरोड़ा का बैलेंस, गिरते-गिरते बचीं एक्ट्रेस को देख लोग बोले- 'सस्ते नशे का असर है'
बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने स्टाइल और बोल्ड कपड़ों को लेकर चर्चा में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा का अक्सर बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल भी होता रहता है। लेकिन बहुत बार उन्हें अपने कपड़ों और बोल्ड लुक की वजह से ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा अक्सर अपने स्टाइल और बोल्ड कपड़ों को लेकर चर्चा में रहती हैं। मलाइका अरोड़ा का अक्सर बोल्ड अंदाज सोशल मीडिया पर वायरल भी होता रहता है। लेकिन बहुत बार उन्हें अपने कपड़ों और बोल्ड लुक की वजह से ट्रोलर्स का भी सामना करना पड़ता है। एक बार फिर से मलाइका अरोड़ा ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। उन्हें इस बार उनकी ऊंची हील सैंडल के लिए ट्रोल किया जा रहा है।
दरअसल करिश्मा कपूर ने रविवार रात को अपने यहां पार्टी रखी। उनकी यह पार्टी अभिनेत्री करीना कपूर और अमृता अरोड़ा के कोरोना वायरस से जंग जीतने के बाद रखी गई थी। इस पार्टी में मलाइका अरोड़ा ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ पहुंचीं। करिश्मा कपूर के घर कार से उतरते हुए मलाइका अरोड़ा के साथ ऐसा कुछ हुआ कि वह जमीन में गिरत-गिरते बचीं। उनका हाथ तुरंत किसी ने संभाल लिया था।
View this post on Instagram
मलाइका अरोड़ा के इस वीडियो को सिलेब्रिटी फोटोग्राफर विरल भियानी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में मलाइका अरोड़ा अपनी कार से बाहर उतरती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने ग्रीन कलर का डीप नेक ब्रालेट पहना हुआ था और उसके साथ ग्रीन शॉर्ट्स भी डाला हुआ था। मलाइका अरोड़ा ने अपने इस आउटफिट को कंपलीट करने के लिए ग्रीन जैकेट ऊपर से डाली हुई थी और उन्होंने बहुत ज्यादा हील वाली सैंडल पहनी हुई थी।
ज्यादा हील होने की वजह से कार से उतरते वक्त मलाइका अरोड़ा का बैलेंस बिगड़ गया था और वह लड़खड़ा गईं। उन्हेंलड़खड़ाता देख एक शख्स ने तुरंत हाथ देकर मलाइका अरोड़ा को संभाल लिया और वह गिरते-गिरते बच गईं। लेकिन अब कई सोशल मीडिया यूजर्स उन्हें ऊंची हील पहनने के लिए ट्रोल कर रहे हैं। _leadup_ नाम के यूजर ने मलाइका अरोड़ा की वीडियो पर कमेंट कर लिखा, 'और ऊंची हील पहनो।'
nashra_jafri ने लिखा, 'बुढापे में हील्स पहनेंगी तो यही होगा।' aniket7xdu नाम के यूजर ने अपने कमेंट में लिखा, 'बुढा गई हो, सुधर जाइए।' nikitiwari84 ने अपने कमेंट में लिखा, 'मलाइका मैम गिर जाती तो गजब बेज्जती हो जाती।' इनके अलावा और भी कई सोशल मीडिया यूजर्स ने मलाइका अरोड़ा को ऊंची हील सैंडल पहनने पर कमेंट कर ट्रोल किया है।