Kangana Ranaut ने भाभी के साथ मिलकर सजाया माता-पिता का घर, सामने आईं आलीशान घर की तस्वीरें
कंगना रनोट फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सु्र्खियों में रहती हैं। वह अपने परिवार से कितना प्यार करती हैं इस बात को कंगना रनोट अक्सर जाहिर करती रही हैं। इतना ही नहीं वह अपने परिवार के सदस्यों को खास तोहफे देकर भी प्यार जताती रहती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट फिल्मों के अलावा निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सु्र्खियों में रहती हैं। वह अपने परिवार से कितना प्यार करती हैं इस बात को कंगना रनोट अक्सर जाहिर करती रही हैं। इतना ही नहीं वह अपने परिवार के सदस्यों को खास तोहफे देकर भी प्यार जताती रहती हैं। अब कंगना रनोट ने अपनी भाभी के साथ मिलकर अपने माता-पिता के लिए खास काम किया है।
उन्होंने भाभी ऋतु के साथ मिलकर मुंबई स्थित माता-पिता का घर सजाया है। कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर उस घर की तस्वीरों और वीडियो को साझा किया जो उन्होंने अपनी भाभी के साथ मिलकर माता-पिता के लिए सजाया है। वीडियो और तस्वीर में कंगना रनोट के माता-पिता का घर काफी आलीशान नजर आ रहा है। इन तस्वीरों के साथ उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैंने और ऋतु ने मेरे माता-पिता के मुंबई स्थित घर को बदलने का काम किया। पहले और बाद की तस्वीरों को साझा कर रही हूं।'
Ritu and I worked on transforming my parents Mumbai house, sharing before and after pictures, how my parents preferred and what she wants, it was fun to work together with her on this, hope it inspires those who are interested in home decor🌸
Before ( parents liked more earthy) pic.twitter.com/W3y9J7bg44— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 28, 2021
अभिनेत्री ने ट्वीट में आगे लिखा, 'मेरे माता-पिता कैसे पसंद करते हैं और वह क्या चाहते हैं, इस पर उनके साथ मिलकर काम करना मजेदार था। आशा है कि यह उन लोगों को प्रेरित करता है जो घर की सजावट में रुचि रखते हैं।' वहीं कंगना रनोट ने एक वीडियो साझा करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'ऋतु ने सॉफ्ट विक्टोरियन रंगों के साथ अधिक ग्लैमरस बना दिया है। मेरे माता-पिता इस बात से अधिक खुश हैं कि घर की महिला ने कार्यभार संभाला है। आप किस शैली को पसंद करते हैं, मुझे बताओ।' सोशल मीडिया पर कंगना रनोट के माता-पिता की तस्वीरें और वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
After transformation video.
Ritu preferred more glamorous with soft Victorian colors, my parents are more than happy that woman of the house took charge.
Which style you prefer cause even earthy had its own village old world charm. Do tell me 🙂 pic.twitter.com/yiVZ9LaLos— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) February 28, 2021
अभिनेत्री के फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स उनके माता-पिता के घर की तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ की कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। वहीं इससे पहले कंगना रनोट अपने चार भाई-बहनों को तोहफे में घर देने की वजह से चर्चा में थीं। कंगना रनोट ने बहन रंगोली, भाई अक्षत और दो कजिन को बेहद खास तोहफा दिया है। उन्होंने इन चारों को चंडीगढ़ की शानदार जगह पर लग्जरी फ्लैट खरीदकर तोहफे में दिए हैं। इस बात की जानकारी खुद कंगना रनोट दी है। साथ ही उनके एक करीबी सूत्र ने अंग्रेजी वेब साइट टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए भी बताया है।
वहीं कंगना रनोट ने अपने आधिकारिक ट्विवटर अकाउंट पर लिखा, 'मैं प्रोत्साहित करना चाहूंगी कि सभी लोग अपनी संपत्ति को परिवार के साथ जरूर साझा करें। याद रहे खुशियां कई बार आती हैं जब आप साझा करते हैं। यह खूबसूरत अपार्टमेंट निर्माणाधीन है जोकि 2023 तक बनकर तैयार होगा। लेकिन मैं सौभाग्यशाली हूं कि मैंने अपने परिवार के लिए यह किया है'।