विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 13, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Janhvi Kapoor Pic: जाह्नवी कपूर की तस्वीरों ने मचाया तहलका, सामंथा रुथ प्रभु को पसंद आया एक्ट्रेस का हॉट लुक

By Rajshree VermaEdited By: Rajshree Verma
Published: Fri, 13 Oct 2023 04:06 PM (IST)

Janhvi Kapoor Latest Pic बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें ...और पढ़ें

जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)
जाह्नवी कपूर की लेटेस्ट तस्वीरें (Photo Credit: Instagram)

HighLights

  1. जाह्नवी कपूर ने शेयर की लेटेस्ट तस्वीरें
  2. फोटोज में दिखा एक्ट्रेस का हॉट अंदाज
  3. सामंथा रुथ प्रभु ने किया कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Janhvi Kapoor Latest Pic: बॉलीवुड में एक्ट्रेस सिर्फ अपनी एक्टिंग की वजह से ही नहीं, बल्कि अपने किलर लुक की वजह से भी चर्चा में बनी रहती हैं। इसी तरह बी-टाउन की उम्दा अभिनेत्रियों में से एक जाह्नवी कपूर भी अपने कातिलाना लुक की वजह से अक्सर सुर्खियां बटोर लेती हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को भी काफी पसंद आ रही है।

जाह्नवी कपूर ने शेयर किया किलर लुक

जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वहां पर एक्ट्रेस अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी चीजें शेयर करने के साथ-साथ कई बार ग्लैमरस तस्वीरें भी फैंस के साथ साझा करते हुए नजर आती हैं। अब एक बार फिर एक्ट्रेस ने अपनी कुछ गजब तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इनमें कुछ फोटोज ब्लर हैं, तो कुछ में एक्ट्रेस का हॉट और बोल्ड लुक देखने को मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Janhvi Kapoor Video: जीनत अमान के लुक में नजर आईं जाह्नवी कपूर, शीशे के आगे खड़े होकर कही ये बात

सिल्वर ड्रेस में जाह्नवी कपूर ने ढहाया कहर

एक्ट्रेस ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटो में उनका हॉट लुक देखने को मिल रहा है। जाह्नवी की कुछ तस्वीरें ब्लर हैं, तो कुछ में न्यूड लिपस्टिक और डार्क मेकअप किए एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज देखने को मिल रहा है। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में डॉलफिन वाला इमोजी शेयर किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

सामंथा रुथ प्रभु से लेकर कई सितारों ने किया कमेंट

जाह्नवी कपूर की इन तस्वीरों पर उनके फैंस से लेकर कई बड़े-बड़े सितारों ने कमेंट कर उनकी तारीफ की है। एक्ट्रेस सामंथा रुथ प्रभु ने कमेंट सेक्शन में फायर वाले इमोजी शेयर किए हैं। वहीं, कुछ लोगों ने एक्ट्रेस की तारीफ करते हुए उन्हें गॉर्जियस बताया।

बता दें कि एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर जल्द ही राजकुमार राव के साथ 'मिस्टर एंड मिसेज माही' में दिखाई देने वाली हैं। इसके साथ ही वह जूनियर एनटीआर और सैफ अली खान के साथ फिल्म 'देवरा' में दिखाई देंगी।

यह भी पढ़ें: रूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड Shikhar Pahariya संग वेकेशन पर निकली Janhvi Kapoor, सामने आया वीडियो