Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Gehana Vasisth के असली नाम से लेकर तिरंगे का अपमान करने सहित इस बोल्ड एक्ट्रेस के बारे में जानें ये खास बातें

    By Anand KashyapEdited By:
    Updated: Sun, 07 Feb 2021 12:37 PM (IST)

    मशहूर टीवी और वेब सीरीज अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने 85 से ज्यादा एडल्ट वीडियो बनाए और उन्हें अपनी वेबसाइट पर शेयर भी किए हैं।

    Hero Image
    अभिनेत्री गहना वशिष्ठ, Instagram : gehana_vasisth .

    नई दिल्ली, जेएनएन । मशहूर टीवी और वेब सीरीज अभिनेत्री गहना वशिष्ठ को मुंबई क्राइम ब्रांच की प्रॉपर्टी सेल ने गिरफ्तार किया है। उनके ऊपर आरोप है कि उन्होंने 85 से ज्यादा एडल्ट वीडियो बनाए और उन्हें अपनी वेबसाइट पर शेयर भी किए हैं। प्रॉपर्टी सेल की टीम ने यह कार्रवाई तीन लोगों की शिकायत के बाद की है। गहना वशिष्ठ मशहूर मॉडल और अभिनेत्री हैं। उन्होंने निर्माता-निर्देशक एकता कपूर की वेब सीरीज गंदी बात में अभिनय करके खूब सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में हम आपको गहना वशिष्ठ से जु़ड़ी खास बातों से रूबरू करवाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है। उनका जन्म 16 जून 1988 को मध्य प्रदेश के भोपाल शहर में हुआ था। उन्होंने रोबोटिक साइंस में इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडल के तौर पर की थी। गहना वशिष्ठ ने लंबे समय तक मॉडलिंग की। साल 2012 में उन्होंने मिस एशिया बिकनी कॉन्टेस्ट जीता था। साथ ही कई ब्रांड्स के लिए के लिए भी काम किया। अभी तक वह 70 से ज्यादा विज्ञापन कर चुकी हैं।

    गहना वशिष्ठ ने टीवी शोज में भी काम किया है। वह स्टार प्लस के शो 'बहनें' में नजर आ चुकी हैं। इस शो में वह मुख्य भूमिका में थीं। टीवी शो के अलावा गहना वशिष्ठ साउथ सिनेमा की 30 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं। वहीं उन्हें कई वेब सीरीज में भी देखा जा चुका है। गहना वशिष्ठ एकता कपूर की वेब सीरीज 'गंदी बात' और उल्लू ऐप के कई शोज में काम कर चुकी हैं।

    इसके अलावा गहना वशिष्ठ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहने की वजह से भी चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर लाइव वीडियो चैट्स भी करती हैं। वहीं साल 2018 में गहना वशिष्ठ उस समय काफी चर्चा में थीं, जब उन्होंने 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट अर्शी खान को लेकर दावा किया था कि वह शो में अपनी उम्र कम बताती हैं। गहना ने यह दावा भी किया था कि अर्शी ने 50 साल के आदमी से शादी की है और उनके खिलाफ 10 क्रिमिनल केस दर्ज हैं, जिनमें से चार भारत और पाकिस्तान के झंडों के अपमान के हैं।

    इससे पहले भी गहना वशिष्ठ विवादों में आ चुकी हैं। साल 2012 में उनपर तिरंगे का अपमान करने का आरोप लगा था। जिसके चलते कुछ सामाजिक कार्यकर्याओं ने उन पर हमला भी किया था। गहना वशिष्ठ पर आरोप था कि बिकिनी फोटोशूट में उन्होंने तिरंगे का अपमान किया था। जिसके चलते गहना वशिष्ठ को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।