फिल्म अभिनेत्री Esha Gupta का हुआ एक्सिडेंट, मुंबई पुलिस ने की मदद
Esha Gupta हाल ही में फिल्म टोटल धमाल में नजर आई थीl इस फिल्म में उनकी भूमिका को सभी ने पसंद किया थाl
नई दिल्ली, जेएनएनl फिल्म अभिनेत्री इशा गुप्ता (Esha Gupta) ने सोशल मीडिया पर इस बात की जानकारी दी कि मुंबई में लीलावती अस्पताल के पास एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी हैंl इसके बाद मुंबई पुलिस ने हरकत में आकर कानून के अनुरूप कार्यवाही की हैंl
इसके बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने मुंबई पुलिस का आभार व्यक्त किया हैंl
Need help, this car banged my car badly today outside Lilavati hospital @MumbaiPolice please help pic.twitter.com/J7En0rbke4— Esha Gupta (@eshagupta2811) August 21, 2019
इशा गुप्ता का एक्सीडेंट हालांकि बड़े स्तर पर नहीं हुआ था और ना ही उन्हें कोई बड़ी चोट आई हुई थीl हालांकि इसके बाद भी इशा ने उनकी गाड़ी को टक्कर मारने वाली गाड़ी की फोटो खींचकर सोशल मीडिया पर डाल दी और मुंबई पुलिस को टैग कर लिखा, ‘मुझे मदद चाहिए, मुंबई पुलिस मेरी मदद करिएl इस कार ने मेरी गाड़ी को लीलावती अस्पताल के पास पीछे से बहुत जोर से टक्कर मारी हैंl’
Lakmé Fashion Week @pallavi_mohan_not_so_serious_ @billymanik81 @tinamukharjee
इसके बाद मुंबई पुलिस ने इस बात का तुरंत संज्ञान लिया और उन्होंने सोशल मीडिया पर इशा गुप्ता को उत्तर देते हुए लिखा, ‘हमने आपकी बात सुन ली हैंl आप हमें आपका नंबर मैसेज में भेज दीजियेl’ इसके कुछ देर बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर मुंबई पुलिस को कार्यवाही करने के लिए आभार व्यक्त किया हैंl इशा गुप्ता ने इसके बाद मुंबई में चल रहे फैशन शो में भाग लिया और उन्होंने रैंप वाल्क भी कियाl
यह भी पढ़ें: युवाओं के लिए प्रेरणा है Deepika Padukone का डेब्यू, ना था मार्गदर्शक और ना मिली कोई मदद
इशा गुप्ता हाल ही में फिल्म टोटल धमाल में नजर आई थीl इस फिल्म में उनकी भूमिका को सभी ने पसंद किया थाl इशा गुप्ता बॉलीवुड की अग्रणी कलाकार मानी जाती है और उन्होंने कई सफल फिल्मों में काम किया हैंl