Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Sidhu Moosewala के पेरेंट्स को एक्ट्रेस डेलबर आर्या ने दी बधाई, कहा- ये बच्चा पूरे देश के लिए उम्मीद की किरण

    Updated: Tue, 19 Mar 2024 01:11 PM (IST)

    दिवंगत पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के परिवार में हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी जब उनके घर बच्चे का जन्म हुआ। सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने बेबी बॉय के जन्म की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। बच्चे के जन्म पर उन्हें एक्ट्रेस डेलबर आर्या ने बधाई दी है। उन्होंने बच्चे को एक उम्मीद की किरण बताया है।

    Hero Image
    एक्ट्रेस डेलबर आर्या और दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला (Sidhu Moosewala) के घर पर कुछ दिन पहले ही किलकारी गूंजी। उनके पिता बलकौर सिंह ने रविवार 17 मार्च को बेटे के जन्म की खुशखबरी शेयर की थी। इसके बाद से ही फैंस और सेलिब्रिटी की ओर से बधाइयों का तांता लग गया। सिद्धू मूसेवाला के पेरेंट्स को पंजाबी इंडस्ट्री के सिलेब्रिटीज के साथ ही हिंदी इंडस्ट्री के सितारों ने भी बधाई दी है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने रविवार को गुड न्यूज शेयर की कि उनकी पत्नी चरण कौर (Charan Kaur) ने IVF तकनीक के जरिये बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने बच्चे का चेहरा भी दिखाया। फैंस ने इस न्यू बॉर्न बेबी को सिद्धू मूसेवाला के पुनर्जन्म के तौर पर देखा और भगवान का भी शुक्र किया कि एक बेटे के जाने के बाद दूसरे का जन्म हुआ। इस कड़ी में पंजाबी एक्ट्रेस डेलबर आर्या ने सिलेब्रिटी पेरेंट्स को बधाई दी है।

    'एक उम्मीद की किरण है इस बच्चे का जन्म'

    टाइम्स से बातचीत में डेलबर ने कहा, ''मैं उनके लिए बहुत खुश हूं। सिद्धू उनका इकलौता बेटा था। इस बच्चे का जन्म उनके और देश के लिए एक उम्मीद की किरण है। भगवान इस बच्चे पर अपनी कृपा बनाए रखे और सिद्धू मूसेवाला की आत्मा इसके जरिये हमेशा हमारे साथ रहे।'' 

    View this post on Instagram

    A post shared by Jindal Heart and IVF Bathinda (@jindal.heart.ivf)

    पंजाबी इंडस्ट्री को दिए थे कई टॉप सॉन्ग्स

    सिद्धू मूसेवाला का पंजाबी म्यूजिक इंडस्ट्री में अहम योगदान रहा है। उनके पॉपलुर सॉन्ग्स में 'सो हाई', 'टोचन', 'जस्ट लिसन', 'जट्ट दा मुकाबला' जैसे गाने शामिल हैं। इन गानों के जरिये ही वह इंडस्ट्री के टॉप सिंगर बन पाए थे।

    गोली मारकर हुई थी हत्या

    सिद्धू मूसेवाला की 2022 में गोली मारकर हत्या की गई थी। 29 मई, 2022 को थार में उन्हें सरेआम गोलियों से भून दिया गया था। उनके शरीर पर 24 गोलियों के निशान मिले थे।

    यह भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला के घर गूंजी किलकारी, 58 की उम्र में मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता बलकौर सिंह ने शेयर की फोटो