यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 15, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Actress Anupriya Goenka को सबसे ज्यादा किस बात से लगता है डर, आखिर किस चीज को बदलना चाहती थी एक्ट्रेस?
Actress Anupriya Goenka अनुप्रिया कहती हैं कि सेट पर आप कैसे काम करते हैं वह बहुत ही निजी प्रक्रिया है। आप जब शुरुआती दौर में इस इंडस्ट्री में आते हैं तो कई चीजों का असर आप पर रहता है जैसे आप जीवन में किस जगह पर हैं क्या-क्या देखा है। सेट पर कलाकार को आजादी तो होनी चाहिए लेकिन उन्हें निर्देशक की इज्जत भी करनी चाहिए।

HighLights
- सेट पर काम करने का हर कलाकार का अपना तरीका होता है
- कई बार शुरुआती दौर में मुझे लगता था कि मैं अपने सीन को थोड़ा अलग तरीके से करूं: अनुप्रिया
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सेट पर काम करने का हर कलाकार का अपना तरीका होता है। कई कलाकार बिल्कुल वैसे ही परफॉर्म करते है, जैसा कहा गया होता है, तो वहीं कई कलाकार ऐसे होते हैं, जो सीन में अपनी तरफ से बदलाव करने का प्रयास करते हैं। टाइगर जिंदा है, वार और पद्मावत फिल्मों की अभिनेत्री अनुप्रिया गोयनका करियर की शुरुआती दौर में अपनी तरफ से कुछ भी बदलाव करने से पहले काफी सोचती थीं। हालांकि अब उनमें बदलाव है।
सेट पर काम करना एक निजी प्रक्रिया
दैनिक जागरण से बातचीत में अनुप्रिया कहती हैं कि सेट पर आप कैसे काम करते हैं, वह बहुत ही निजी प्रक्रिया है। आप जब शुरुआती दौर में इस इंडस्ट्री में आते हैं, तो कई चीजों का असर आप पर रहता है, जैसे आप जीवन में किस जगह पर हैं, क्या-क्या देखा है। सेट पर कलाकार को आजादी तो होनी चाहिए, लेकिन उन्हें निर्देशक की इज्जत भी करनी चाहिए।
टेक खराब ना हो जाए, लगा रहता है डर
कई बार शुरुआती दौर में मुझे लगता था कि मैं अपने सीन को थोड़ा अलग तरीके से करूं। लेकिन फिर डर लगता था, क्योंकि निर्देशक कई चीजों में व्यस्त होते हैं। उनके पास केवल मेरे सवालों का जवाब देने का ही एक काम नहीं होता है। मैं पहले सवाल नहीं पूछती थी, इसलिए प्रयोग भी नहीं कर पाती थी। जब टेक हो रहा होता था, तो मुझे लगता था कि अगर मैं सीन में कुछ बदलाव करूंगी, तो टेक खराब हो जाएगा।
सेट पर माहौल काफी अलग होता है
कई सीनियर कलाकारों से बात होती थी, तो वह कहते थे कि आपको जो करना है, वो करो। अगर निर्देशक को पसंद नहीं आएगा, तो वह दूसरा टेक लेंगे। लेकिन मुझे लगता कि सबका काम सीन में अच्छा जा रहा है, मेरा बदलाव करना कहीं पूरे सीन को बिगाड़ न दे। बतौर कलाकार हम जब सीन को पढ़ते हैं, तो अपने दिमाग में एक विजुअल बना लेते हैं कि पात्र का सुर क्या होगा, संवाद कैसे कहूंगी। लेकिन सेट पर माहौल बहुत अलग होता है। खुद को फिर उस माहौल के हिसाब से तैयार करना होता है। खैर, वह समय अलग था, अब प्रयोग कर पाती हूं।