यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
500 साल पुराने इस शाही किले में होगी स्मृति ईरानी की बेटी की शादी, एक तरफ झील तो दूसरी तरफ है रेगिस्तान
Smriti Irani Daughter Wedding आपको बात दें कि शनेल जुबिन ईरानी की पहली पत्नी मोना ईरानी की बेटी हैं। वहीं ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जेएनएन। Smriti Irani Daughter Wedding: इन दिनों शादियों का सीजन जोरों पर है। ऐसे में फिल्म इंडस्ट्री में भी एक के बाद एक लगातार कई सेलेब्स शादी के बंधन में बंध रहे हैं। हाल ही में सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी और क्रिकेटर केएल राहुल शादी के बंधन में बंधे तो वहीं, सात फरवरी को एक्ट्रेस कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ सात फेरे लिए। वहीं, अब टीवी की जानी मानी अभिनेत्री और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की बेटी शनेल भी शादी के बंधन में बंधने जा रही है।
रॉयल अंदाज में होगी स्मृति की बेटी की शादी
स्मृति ईरानी की बेटी शनेल की शादी भी राजस्थान के खींवसर फोर्ट में रॉयल अंदाज में किया जाने वाला है। शादी का जश्न जोधपुर में 7 फरवरी से 9 फरवरी तक चलने वाला है। स्मृति अपनी बेटी की शादी अर्जुन भल्ला से हो रही है। बात दें कि अर्जुन ने बेहद ही फिल्मी अंदाज में शनेल को जोधपुर और नागौर के बीच स्थित खींवसर फोर्ट में शादी के लिए प्रपोज किया था। वहीं, अब दोनों इसी किले में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं खींवसर फोर्ट के बारे में।

500 साल पुराना है ये किला
आपको बता दें कि स्मृति ईरानी की बेटी शनेल ईरानी और अर्जुन भल्ला जिस फोर्ट में शादी कर रहे हैं वो बेहद ही खास है। खींवसर फोर्ट राजस्थान के नागौर जिले के खींवसर गांव में स्थित है। 500 साल पुराना ये किला जोधपुर और नागौर के बीच स्थित है। बता दें कि किला थार मरुस्थल के पूर्वी किनारे पर पड़ता है। इसे 1523 में राव करमसजी ने बनवाया था। वो जोधपुर के राव जोधा के आठवें बेटे थे। इस किले की खास बात ये है कि इसके एक तरफ रेगिस्तान तो दूसरी तरफ झील है। वहीं, यहां पर आने वाले गेस्ट दिन में डेजर्ट सफारी कर सकते हैं। इस फोर्ट में 71 कमरे और सुइट हैं। 2 बैंकेट और मीटिंग के वेन्यू हैं।