Move to Jagran APP

अभिनेता विकी कौशल ने मुंबई की सड़कों के गड्ढे भरे

विकी कौशल मनमर्जियां में नजर आएंगे जिसमें अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू भी हैं।

By Rahul soniEdited By: Published: Tue, 21 Aug 2018 05:39 PM (IST)Updated: Tue, 21 Aug 2018 05:39 PM (IST)
अभिनेता विकी कौशल ने मुंबई की सड़कों के गड्ढे भरे
अभिनेता विकी कौशल ने मुंबई की सड़कों के गड्ढे भरे

मुंबई। राज़ी और संजू जैसी सुपरहिट फिल्मों में प्रभावी अभिनय से बॉलीवुड में नाम कमा चुके अभिनेता विकी कौशल शहर की समस्याओं को लेकर लोगों को जागरूक करने में भी आगे हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई की सड़कों के गड्ढों को खुद अपने हाथों से भरा और यह उदाहरण पेश किया कि हम अपनी सड़कों को बेहतर बना सकते हैं।

loksabha election banner

अभिनेता विकी कौशल ने मुंबई के वीरादेसाई रोड पर सुबह 6.30 बजे पहुंचकर गड्ढों को खुद भरा। विकी ने दादाराव भिलहोरे और उनके रोड सेफ्टी के अवेयरेनस मिशन से जुड़कर यह काम किया। दादाराव एक सब्जी बेजने वाले हैं जिन्होंने पिछले तीन सालों में 600 से ज्यादा गड्ढों को भरा है। इस मौके पर विकी ने कहा कि, मेरी बिल्डिंग के पास रोड है और मुंबई में किसी भी समय पर होने वाली बारिश के कारण रोड की हालत खराब हो जाती है। यह सिर्फ उन लोगों के लिए खतरनाक नहीं है जो गाड़ियां चला रहे हैं बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी उतना ही खतरनाक है। मैंने दादाराव से बात की और इस बारे में उनसे सुना। उनसे ही सड़कों के गड्ढों को भरना सीखा है। अच्छा लगता है कि दो घंटे में यह काम कर सके। दिन की शुरूआत के लिए यह सबसे अच्छा तरीका था। इस अभियान में रेडियोसिटी ने भी हिस्सा लिया। 

आपको बता दें कि, विकी कौशल मुंबई में पले बड़े हैं। उन्होंने मुंबई के ट्रेफिक जैम को फेस किया है। वे कहते हैं कि, 10 से 15 लोगों ने साथ मिलकर यह काम किया है और अपने शहर के लिए अच्छा करना हमेशा खुशी देता है। 

यह भी पढ़ें: Teaser: अखंड भारत के पहले बाग़ी की कहानी, आ रहा है एक और बाहुबली

आने वाली फिल्म की बात करें तो विकी कौशल मनमर्जियां में नजर आएंगे जिसमें अभिषेक बच्चन और तापसी पन्नू भी हैं। यह फिल्म 7 सितंबर को रिलीज होगी। 

यह भी पढ़ें: निक की होने वाली दुल्हनिया को अब मिलेगा सुपरहीरो का साथ, ऐसी है ये बात


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.