Varun Dhawan और नताशा की इंगेजमेंट को लेकर हुआ खुलासा, वरुण कुली नंबर 1 की तैयारियों में बिजी
Varun Dhawan ने नताशा दलाल के साथ होने वाली इंगेजमेंट को टाल दिया है। वह कुली नंबर 1 के सीक्वल में बिजी हो गए हैं। उनके पिता डेविड धवन की यह सुपरहिट फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के चार्मिंग ब्वॉय वरुण धवन ने गर्लफ्रेंड नताशा दलाल से होने वाली अपनी इंगेजमेंट को अभी टाल दिया है। वह अभी कुली नंबर 1 के सीक्वल की तैयारियों में बिजी हो गए हैं। डेविड धवन की यह सुपरहिट फिल्म 1995 में रिलीज हुई थी। वह अब इसका सीक्वल बना रहे हैं। वरुण इसमें लीड रोल में दिखेंगे।
बॉलीवुड में हाल के दिनों में कई सितारों ने शादी का बंधन थाम चुके हैं। खबरें आ रहीं थीं कि अगली बारी धवन परिवार के चिराग वरुण धवन की है। कहा जा रहा था कि वरुण धवन के बथर्डे (24 अप्रैल) पर कुली नंबर 1 के सीक्वल की घोषणा के साथ वरुण और नताशा दलाल की इंगेजमेंट भी कर दी जाएगी। लेकिन वरुण धवन अपने बर्थडे से पहले ही नताशा दलाल के साथ सेलीब्रेशलन के लिए फॉरेन टूर पर निकल गए।
खबर है कि वरुण धवन ने कुली नंबर 1 की तैयारियों के लिए इंगेजमेंट को अभी टाल दिया है। माना जा रहा है कि यह फिल्म उनके पिता के दिल के बेहद करीब है। इसीलिए वह इसमें कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी इंगेजमेंट को अभी टाल दिया है।
बता दें कि कुली नंबर 1 फिल्म को वरुण धवन के पिता डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था। 1995 में रिलीज हुई यह फिल्म लोकप्रियता के नए शिखर पहुंची थी। फिल्म में गोविंदा, करिश्मा कपूर मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। अब डेविड धवन इस फिल्म का सीक्वल बना रहे हैं और इसमें बेटे वरुण धवन को लीड रोल में लिया गया है। वरुण के साथ फिल्म में सारा अली खान भी दिखाई देंगी।