Move to Jagran APP

Video: रिक्शा चलाने के बाद अब रोटी बनाते दिखे सोनू सूद, अपने ढाबा पर दे रहे हैं फ्री में दाल-रोटी

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं सोनू सूद फैंस के सवालों के जवाब भी देते रहते हैं।

By Anand KashyapEdited By: Published: Tue, 27 Jul 2021 09:42 AM (IST)Updated: Tue, 27 Jul 2021 09:51 AM (IST)
बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद, तस्वीर- Instagram: sonu_sood

नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी साझा करते रहते हैं। इतना ही नहीं सोनू सूद फैंस के सवालों के जवाब भी देते रहते हैं। इन दिनों वह अपने नए वीडियो की वजह से सुर्खियों में हैं। जिसमें वह तंदूर से रोटी बनाते दिखाई दे रहे हैं। उनके फैंस वीडियो खूब पसंद कर रहे हैं।

loksabha election banner

सोनू सूद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के लिए अपना एक नया वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वह रोटी बनाते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सोनू सूद अपने चाहने वालों से कहते हैं, 'बॉस रोटी तैयार हैं, मशहूर है सोनू सूद का ढाबा, पिछली बार पंजाब में लगा था तब तंदूर छोटा था इसलिए रोटी सस्ती थी, लेकिन इस बार रोटियां महंगी हैं। बॉस, सीख रहे हैं, एक बार सोनू सूद की बनी रोटी खा लीं तो कहीं और नहीं जाओगे, यह पक्का है। हम बहुत तेज रोटी बनाते हैं, इसलिए जल्दी और पंजाब के मोगे की रोटियां खाओ।'

इस वीडियो को साझा करते हुए सोनू सूद ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'रोटी दाल फ्री में, सोनू सूद द ढाबा।' सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के फैंस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। रोटी बनाने से पहले सोनू सूद एक दूधवाले का रिक्शा चलाते नजर आए थे।

 

View this post on Instagram

A post shared by Sonu Sood (@sonu_sood)

इससे पहले उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया था। इस वीडियो में एक दूधवाले का रिक्शा चलाते हुए नजर आए थे। रिक्शे में पशुओं का चारा भी रखा हुआ था। वहीं चारे पर खुद दूधवाला बैठा नजर आए थे। इस दूधवाले के नाम कमल कुमार था। इस मजेदार वीडियो को सोनू सूद ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। वीडियो में सोनू सूद ने ब्लैक पैंट और नीली शर्ट में नजर आए थे।

वीडियो में वह दूधवाले से पूछते हैं कि वह उन्हें दूध कितने रुपये में देंगे, तो इस पर दूधवाला 50 रुपये बताते हैं। इस पर सोनू सूद कहते हैं कि वह उसका इतना रिक्शा चलाकर मेहनत कर रहे हैं, क्या उन्हें डिस्काउंट भी नहीं मिलेगा? सोनू सूद की यह बात सुनकर दूधवाला उन्हें डिस्काउंट देने से मना कर देते हैं। सोशल मीडिया पर सोनू सूद का यह मजेदार वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.