Kareena Kapoor Khan टेलीविजन की दुनिया में कर सकती हैं डेब्यू, इस शो में बन सकती हैं जज
Kareena Kapoor Khan रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस के मेकर्स ने करीना कपूर खान को अप्रोच किया है। बतौर जज वे इस शो में नजर आ सकती हैं।
मुंबई। करीना कपूर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्मों के लिए सुर्खियों में हैं। लेकिन करीना को लेकर एक नई खबर यह आ रही है कि वे जल्द टेलीविजन की दुनिया में डेब्यू कर सकती हैं।
जी हां, जानकारी के मुताबिक करीना कपूर खान जल्द टेलीविजन पर नजर आने वाली हैं। वे टीवी पर डेब्यू करने जा रही हैं। बताया जा रहा है कि, रिएलिटी शो डांस इंडिया डांस के मेकर्स ने करीना कपूर खान को अप्रोच किया है। उन्होंने करीना को डांस इंडिया डांस के अपकमिंग एडिशन में जज बनने के लिए कहा है। फिलहाल दोनों के बीच बातचीत चल रही है और बताया जा रहा है कि यह अब फाइनल स्टेज पर आ गई है। अगर सब कुछ सही रहा तो करीना कपूर खान इस टीवी शो के जरिए टीवी की दुनिया में डेब्यू करेंगी। इस शो से जुड़े सोर्सेस बताते हैं कि, हमारी करीना कपूर खान से बातचीत चल रही है और वो भी इस शो का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्सुक हैं। आशा कर रहे हैं कि जल्द फाइनल हो जाए। लगातार उनसे बात की जा रही है लेकिन अभी तक एक्ट्रेस की तरफ से रिस्पॉन्स नहीं आया है। बता दें कि, कोरियोग्राफर बोस्को मार्टिस को पहले ही बतौर जज नियुक्त कर लिया गया है।
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना कपूर खान फिल्म गुड न्यूज में अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। करण जौहर इस फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। अक्षय और करीना की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी। इससे पहले अगर 2015 में आयी अक्षय की गब्बर इज़ बैक में करीना का कैमियो रोल था। वहीं दोनों फिल्म कमबख्त इश्क में साथ नजर आए थे जो कि 2009 में रिलीज हुई थी। करण जौहर की एक और फिल्म तख़्त में भी करीना कपूर खान की अहम भूमिका होगी। यह एक मल्टीस्टारर फिल्म है।