विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Rajinikanth की हेल्थ को लेकर आया अपडेट, सोमवार को तबीयत खराब होने की वजह से अस्पताल में हुए थे भर्ती

Published: Tue, 01 Oct 2024 10:17 AM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2024 08:09 PM (IST)

रजनीकांत की फिल्मों का जादू उनके फैंस के सिर चढ़कर बोलता है। खासकर साउथ जोन में उनकी हर फिल्म को ...और पढ़ें

रजनीकांत को चेन्नई के अस्पताल में किया गया भर्ती
रजनीकांत को चेन्नई के अस्पताल में किया गया भर्ती

HighLights

  1. 73 साल है रजनीकांत की उम्र
  2. आखिरी बार फिल्म जेलर में आए थे नजर
  3. पत्नी ने दी स्वास्थ्य के बारे में जानकारी

एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। सुपरस्टार रजनीकांत को सोमवार देर रात चेन्नई के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक्टर को पेट में दर्द था जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अब 73 वर्षीय एक्टर की हालत स्थिर है।

रिपोर्ट के अनुसार डॉ. साई सतीश की देखरेख में उनका हार्ट से जुड़ा एक प्रोसीजर मंगलवार को किया जाना है जिसके लिए उन्हें अस्‍पताल में भर्ती होना पड़ा। यह प्रक्रिया मंगलवार को कार्डियक कैथ लैब में की जाएगी। इस खबर के बाद से फैंस को उनकी काफी ज्यादा चिंता होने लगी। वो अपने एक्टर का हेल्थ अपडेट जानना चाहते हैं।

पत्नी ने शेयर किया हेल्थ अपडेट

अब थलाइवा की पत्नी ने न्यूज 18 पर उनके स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है। उन्होंने कहा,"सब ठीक है।" इस खबर से उनके कट्टर प्रशंसकों को राहत की सांस जरूर मिली है। वहीं सोशल मीडिया पर लोग उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। एक यूजर ने ट्वीट किया,'जल्द ठीक हो जाओ,थलाइवा।' दूसरे ने लिखा, 'रजनीकांत के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'उनकी ताकत और लचीलापन उन्हें इससे बाहर निकालेगा। हमारी प्रार्थनाएं उनके साथ हैं।'

यह भी पढ़ें: 33 साल बाद मचेगा धमाल, 'थलाइवा 170' में दिखेगा अमिताभ बच्चन-रजनीकांत का जलवा, सोशल मीडिया पर छायी ये फोटो

आखिरी बार जेलर में आए थे नजर

रजनीकांत को आखिरी बार एक्शन से भरपूर ब्लॉकबस्टर फिल्म जेलर में देखा गया था। इस फिल्म को उनकी अब तक की सबसे बड़ी तमिल फिल्मों में से एक माना जा रहा है। इस फिल्म को IIFA उत्सवम 2024 में प्रतिष्ठित सर्वश्रेष्ठ पिक्चर का पुरस्कार भी मिला।

रजनीकांत ने अपने करियर में कई यादगार फिल्में दी हैं। उनकी फैन फॉलोविंग भी काफी तगड़ी है। उन्हें अपनी एक्टिंग,डायलॉग्स और स्टाइल के लिए याद किया जाता है।

यह भी पढ़ें: रजनीकांत की Jailer की खुशी में बंटे करोड़ों, लग्जरी कार के बाद अब 300 से ज्यादा लोगों को बांटे गए गोल्ड क्वाइन