विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 10, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आर माधवन के बेटे ने जीता है चैम्पियनशिप, माधवन ने बेटे के इसी शौक के लिए किया था ये काम

By Rahul soniEdited By:
Published: Tue, 10 Apr 2018 05:33 PM (IST)

खबरों के मुताबिक आर माधवन अपनी तबीयत को पूरी तरह दुरुस्त करने में लगे हुए हैं।

आर माधवन के बेटे ने जीता है चैम्पियनशिप, माधवन ने बेटे के इसी शौक के लिए किया था ये काम
आर माधवन के बेटे ने जीता है चैम्पियनशिप, माधवन ने बेटे के इसी शौक के लिए किया था ये काम

अनुप्रिया वर्मा, ¸fमुंबई। आर माधवन पिछले कुछ महीनों से काफी बीमार चल रहे हैं। अपनी तबीयत की वजह से उन्होंने दो फिल्में भी छोड़ी हैं। एक तो आनंद एल राय की फिल्म और दूसरी सिंबा। चूंकि उन्हें पूरी तरह से बेड रेस्ट लेने की सलाह दी गयी थी, लेकिन दो बैड न्यूज के बाद अब वह बेहद खुश हैं क्योंकि उनके घर में खुशियां आयी हैं।उनके बेटे ने एक बड़ा सम्मान हासिल किया है। 

जी हां आर माधवन के बेटे ने सिर्फ उन्हें ही नहीं हमें भी गर्व करने का मौका दिया है। उनके बेटे ने थाइलैंड एज ग्रुप स्वीमिंग चैम्पियनशिप 2018 में इंडिया के लिए ब्रॉन्ज मैडल जीता है। बता दें कि उन्होंने 1500 मीटर फ्री स्टाइल में यह सम्मान हासिल किया है। कम लोगों की यह जानकारी होगी मगर अपने बेटे के इसी शौक को तवज्जो देने के लिए आर माधवन ने यह काम किया था। जागरण डॉट कॉम से कुछ दिनों पहले हुई बातचीत में उन्होंने कहा था कि उनके बेटे वेदांत को हमेशा से स्वीमिंग में दिलचस्पी रही। तो पहले वह शुरुआती वक्त में मुंबई के कांदिवली इलाके में रहते थे। फिर चेन्नई रहने लगे। लेकिन बेटे की अकादमी चूंकि काफी दूर हो जाती थी। वह बांद्रा ठीक अपने बेटे की अकादमी के पास ही घर लेकर रहने लगे, ताकि बेटे का एक दिन भी क्लास मिस न हो।

यह भी पढ़ें: कुमकुम भाग्य में लीप, सात साल बाद ये नये कलाकार जुड़ेंगे

आर माधवन ने इसी बातचीत में कहा था कि उनके बेटे को स्वीमिंग में हमेशा से ही दिलचस्पी रही है और वह उनकी इस हॉबी को हमेशा बढ़ावा देना चाहेंगे। वह चाहेंगे कि उनका बेटा इसमें तमाम सफलता हासिल करे।फिलहाल खबरों के मुताबिक आर माधवन अपनी तबीयत को पूरी तरह दुरुस्त करने में लगे हुए हैं।

यह भी पढ़ें: सलमान खान Race 3 के लिए करने वाले थे विदेशी लोकेशन पर ये एक्शन सीक्वंस, मगर अब...