अभिनेता और नेता ने साथ में की बाइक की सवारी, आपने पहचाना क्या
अक्षय और भूमि की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है।
मुंबई। अभिनेताओं को तो आपने कई बार बाइक की सवारी करते देखा होगा। लेकिन इस बार बाइक की सवारी अभिनेता के साथ नेता ने भी की।
बाइक की सवारी करते हुए दिखाई दे रहे यह दो शख्स कोई और नहीं बल्कि एक फिल्मी दुनिया से है तो दूसरा राजनीति के क्षेत्र से है। अगर आप नहीं पहचान पाएं हो तो आपको एक हिंट दे देते हैं कि, इन दोनों का नाम अ अक्षर से ही शुरू होता है।
यह भी पढ़ें: तस्वीरें: सोनम कपूर को अब जिससे हो गया है प्यार उसे देख कर तो आप भी...
इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि, दोनों ने हेलमेट लगाया हुआ है मतलब इन्होंने ट्रेफिक रूल्स का उलंघन नहीं किया।
खैर, अगर आप इन दोनों को नहीं पहचान पाएं हैं तो हम आपको बता देते हैं।
आगे बैठे हैं बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार जो बाइक चला रहे हैं। वही पीछे बैठे हैं उद्धव ठाकरे के बेटे और शिवसेन की युवा शाखा युवा सेना के प्रमुख आदित्य ठाकरे।
दरअसल, यह दोनों अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लैक्स में हाल ही में हुए एक प्रोग्राम में शामिल हुए। लेकिन यह दोनों बाइक की सवारी कर यहां तक पहुंचे।
यह कार्यक्रम गर्ल्स की सेफ्टी पर आधारित था जिसमें अक्षय और अादित्य दोनों ने अपने विचार रखे।
इवेंट में मौजूद बच्चों के साथ अक्षय ने सेल्फी भी ली।
इस खास मौके पर अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी मौजूद थीं।
इवेंट के दौरान अक्षय ने गर्ल्स को सेल्फ डिफेंस से जुड़ी टिप्स भी दी।
अक्षय कुमार एक्शन करके गर्ल्स को सेर्ल्फ डिफेंस के बारे में बताया।
यहां पर अक्षय और भूमि अपने फैंस से रूबरू हुए।
आपको बताते चलें कि, अक्षय और भूमि की फिल्म 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' 11 अगस्त को रिलीज़ होने वाली है। यह फिल्म लोगों को शौचालय बनवाने के प्रति जागरूक करेगी।