Move to Jagran APP

आज की राजनीति के चाणक्य हैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ - अभिनेता मनोज जोशी

मनोज जोशी को कुछ दिन पहले एक मराठी फिल्म में अभिनय के लिए सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है।

By Rahul soniEdited By: Published: Sat, 15 Apr 2017 01:28 AM (IST)Updated: Sat, 15 Apr 2017 01:28 AM (IST)
आज की राजनीति के चाणक्य हैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ - अभिनेता मनोज जोशी
आज की राजनीति के चाणक्य हैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ - अभिनेता मनोज जोशी

मुंबई। अभिनेता मनोज जोशी ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को वर्तमान राजनीति का चाणक्य बताया है। वो इस समय अपने नाटक 'चाणक्य' के मंचन के लिए गोरखपुर आए हैं।

loksabha election banner

फिल्म और रंगमंच के मझे हुए कलाकार मनोज जोशी ने शुक्रवार को उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योदी आदित्यनाथ को लेकर तारिफों के पुल बांधे। मनोज के अनुसार यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आज की राजनीति के चाणक्य हैं। मनोज ने कहा कि, वर्तमान राजनीति की बात करें तो मैं यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से काफी प्रभावित हूं, क्योंकि वो चाणक्य के पथ पर चल रहे हैं। जब से वो सीएम बनें है तब से लेकर अभी तक प्रभावशाली निर्णय लिए हैं। मीडिया से रूबरू हुए मनोज जोशी ने कहा, चाणक्य आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं जितने मध्ययुग में थे। अाज अगर उनके दिए दो विचार कोई अपने जीवन में अपना ले तो उसका कल्याण निश्चित है। इन दिनों जीएसटी की बात हो रही है जिसके बारे में चाणक्य ने अपने काल में ही कहा और लिखा था।

यह भी पढ़ें: पांच मई से चाइना में दंगल, आमिर खान चले चीन

मनोज का मानना है कि आज की राजनीति में लोग चाणक्य और चंद्रगुप्त के रास्ते पर चल रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि, आज कई देशों में चाणक्य को पढ़ाया जाता है लेकिन भारत में उसकी कोई कद्र नहीं है। आपको बता दें कि, मनोज जोशी इस समय नाटक चाणक्य के मंचन के सिलसिले में गोरखपुर पहुंचे हैं। अभी तक के इस नाटक का एक हजार से ज्यादा बार मंचन कर चुके हैं। इस नाटक के जरिए वो छोटे शहरों में जनचेतना जगाने का काम कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: चोली के पीछे गाने में कैमरे के आगे इसलिए नहीं आईं ईला अरुण

बताते चलें कि, मनोज जोशी को कुछ दिन पहले एक मराठी फिल्म में अभिनय के लिए सहायक अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है। उनके द्वारा मंचित नाटक चाणक्य के एक हजारवे मंचन में भारत के प्रधानमंत्री भी शामिल हुए थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.