Move to Jagran APP

एआर रहमान के शिष्य ने जीता अमेरिकन रिएलिटी शो, प्राइज़ में मिले इतने करोड़

The Worlds Best लिडियन नादस्वरम ने 4 साल पहले ही पियानो बजाने की ट्रेनिंग लेना शुरू किया था और कमाल की बात यह है कि वो एक साथ दो पियानो पर अलग-अलग गाने बजा सकते हैं।

By Manoj VashisthEdited By: Published: Sat, 16 Mar 2019 06:03 PM (IST)Updated: Mon, 18 Mar 2019 02:37 PM (IST)
एआर रहमान के शिष्य ने जीता अमेरिकन रिएलिटी शो, प्राइज़ में मिले इतने करोड़
एआर रहमान के शिष्य ने जीता अमेरिकन रिएलिटी शो, प्राइज़ में मिले इतने करोड़

मुंबई। म्यूज़िक मेस्ट्रो एआर रहमान ने अपने संगीत से देश का नाम पूरी दुनिया में रौशन किया है। अब उनके एक शिष्य ने ऐसा कारनामा अंजाम दिया है कि सारी दुनिया में एआर रहमान का नाम गूंज रहा है। रहमान की संगीत एकेडमी के छात्र लिडियन नादस्वरम ने अमेरिकन रिएलिटी शो The World's Best जीत लिया है। लिडियन के पुरस्कार स्वरूप 1 मिलियन डॉलर (लगभग ₹7 करोड़) की धनराशि मिली है। 

loksabha election banner

13 साल के लिडियन पियानो वादक हैं और एआर रहमान की संगीत एकेडमी केएम म्यूज़िक कंजर्वेटरी के छात्र हैं। रहमान की यह एकेडमी चेन्नई में स्थित है। लिडियन ने इस जीत के बाद द एलन शो में भाग लिया। एलन ने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें शो के उस सेगमेंट को दिखाया गया है, जिसमें लिडियन आंखों पर पट्टी बांधकर पियानो बजा रहे हैं। लिडियन के इस हुनर से दर्शक भी दंग रह जाते हैं।

शो में लिडियन ने बताया कि वो दिन में 5-6 घंटे प्रैक्टिस करते हैं। लिडियन ने 4 साल पहले ही पियानो बजाने की ट्रेनिंग लेना शुरू किया था और कमाल की बात यह है कि वो एक साथ दो पियानो पर अलग-अलग गाने बजा सकते हैं। लिडियन ने मिसाल के तौर पर बताया कि बायीं तरफ़ वो मिशन इम्पॉसिबल बजा सकते हैं, जबकि दायीं तरफ़ वो हैरी पॉटर का संगीत प्ले कर सकते हैं।

लिडियन ने इस इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर मौक़ा देने के लिए अमेरिका का शुक्रिया भी अदा किया, जहां उन्हें दुनिया के विभिन्न हुनरमंदों से मिलने का मौक़ा मिला। लिडियन ने एक दिलचस्प ख़्वाहिश ज़ाहिर की कि वो चांद पर जाकर बिथोवन की मूनलाइट सोनाटा धुन बजाना चाहते हैं। नीचे वीडियो में लिडियन के इस हुनर को देखकर आप भी दांतों तले अंगुली दबा लेंगे।

नन्हे विजेता का रहमान की एकेडमी में ज़ोरदार स्वागत किया गया। रहमान ने इसका एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें लिडियन को पियानो बजाते देखा जा सकता है।

ब्रिटिश फ़िल्म स्लमडॉग मिलियनरे में अपने ज़बर्दस्त संगीत के लिए एआर रहमान को ऑस्कर अवॉर्ड प्रदान किया गया था। संगीत की ऊंचाइयों को छूने वाले रहमान अब अगली पीढ़ी को सुरों की शिक्षा दे रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.