... जब पापा शाह रुख़ के अंदाज़ में दिखे नन्हे अबराम, रीक्रिएट किया Zero का पोज़
एक इवेंट में शाह रुख़ ने ज़ीरो और अबराम के बारे में बात करते हुए कहा था कि यह संभवत: पहली फ़िल्म होगी, जो उसे पसंद आएगी।
मुंबई। शाह रुख़ ख़ान के लाड़ले अबराम सोशल मीडिया की जान हैं। उनकी मासूमियत के नज़ारे अक्सर इंटरनेट पर तस्वीरों के ज़रिए नुमायां होते रहते हैं। अबराम की क्यूटनेस तब और बढ़ जाती है, जब वो अपने पापा शाह रुख़ के साथ होते हैं। आईपीएल के मैचों से लेकर मन्नत पर फैंस से इंटरेक्शन के दौरान अबराम किंग ख़ान के साथ नज़र आते हैं, मगर अब शाह रुख़ के साथ अबराम की अब जो तस्वीर आयी है, वो 'ज़ीरो' के पोस्टर की याद दिला देती है।
शाह रुख़ की बेगम गौरी ख़ान ने इंस्टाग्राम पर एक बड़ी प्यारी सी तस्वीर शेयर की है, जिसमें शाह रुख़ एक बेंच पर बैठे हैं और अबराम पैरों पर थोड़ा उचककर शाह रुख़ के माथे पर किस कर रहे हैं। गौरी ख़ान ने इसके साथ लिखा है- ''क्या हम इन दोनों को दुनिया का सबसे प्यारा कपल घोषित कर सकते हैं?''
Can we just declare them the ‘sweetest’ couple in the world. #lovegoals #kissonforehead pic.twitter.com/hpN9QVNeas — Gauri Khan (@gaurikhan) November 28, 2018
अगर शाह रुख़-अबराम की इस तस्वीर पर आप ग़ौर करें तो यह ज़ीरो के उस पोस्टर का रीक्रिएशन लगती है, जिसमें बौने बने शाह रुख़ व्हील चेयर पर बैठी अनुष्का शर्मा के माथे पर किस कर रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि शाह रुख़ और अबराम की हाइट लगभग एक जैसी ही है।
What a lovely and gentle expression of love. A kiss on the forehead! Once a designer always a designer though... love the arched window too... #MereNaamTu #Zero pic.twitter.com/mTlDWMx2fr — Gauri Khan (@gaurikhan) November 22, 2018
एक इवेंट में शाह रुख़ ने ज़ीरो और अबराम के बारे में बात करते हुए कहा था कि यह संभवत: पहली फ़िल्म होगी, जो उसे पसंद आएगी। 'जब हैरी मेट सेजल' बड़ों के लिए थी तो 'फैन' उसके हिसाब से डरावनी फ़िल्म थी। उस वक़्त उसकी उम्र सिर्फ़ 3 साल थी। इसलिए ज़ीरो मेरी पहली फ़िल्म होगी, जो उसे पसंद या नापसंद आएगी।
वैसे अबराम के इस पोज़ को देखकर तो यही लगता है कि ज़ीरो उन्हें पसंद आने लगी है। आनंद एल राय निर्देशित 'ज़ीरो' 21 दिसम्बर को रिलीज़ हो रही है। इस फ़िल्म में किंग ख़ान ने मेरठ में रहने वाले बउआ सिंह नाम के एक बौने यानि ड्वार्फ का किरदार निभाया है, जो बातूनी और बिंदास है। फ़िल्म में अनुष्का शर्मा फीमेल लीड रोल में हैं, जबकि कटरीना कैफ़ एक अहम भूमिका में नज़र आएंगी।