विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 10, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Abir Gulaal: फवाद-वाणी की फिल्म को मिली रिलीज डेट, भारतीय फैंस के लिए है बुरी खबर

Published: Sun, 10 Aug 2025 08:35 PM (IST)

फवाद खान और वाणी कपूर स्टारर फिल्म अबीर गुलालको आखिरकार रिलीज डेट मिल गई है। हालांकि फिल्म की रिलीज भारतीय ...और पढ़ें

अबीर गुलाल फिल्म को मिली रिलीज डेट
अबीर गुलाल फिल्म को मिली रिलीज डेट

HighLights

  1. अबीर गुलाल को मिली रिलीज डेट
  2. फवाद-वाणी की फिल्म का होगा वर्ल्ड प्रीमियर
  3. सरदार जी 3 के नक्शेकदम पर चल सकते हैं मेकर्स

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। महीनों की अटकलों और विवादों के बाद आखिरकार फवाद खान और वाणी कपूर स्टारर अबीर गुलाल को रिलीज डेट मिल गई है। इस फिल्म से पाकिस्तानी एक्टर फवाद खान की मोस्ट अवेटेड कमबैक माना जा रहा था। लेकिन पहगाम हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लग गया और उसी के चलते फिल्म को भारत में रिलीज नहीं किया। लेकिन अब मेकर्स ने इसे रिलीज करने का फैसला किया है।

कब रिलीज होगी अबीर फिल्म

बिज एशिया की एक हालिया रिपोर्ट के अनुसार, अब आधिकारिक तौर पर अबीर गुलाल फिल्म का वर्ल्ड प्रीमियर 29 अगस्त को होगा। लेकिन ये सिर्फ ओवरसीज रिलीज होने जा रही है भारत में नहीं। बड़े पर्दे पर अबीर गुलाल का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है। देश में 9 मई को रिलीज होने वाली इस फिल्म को बार-बार असफलताओं का सामना करना पड़ा, खासकर 22 अप्रैल को हुए भयावह पहलगाम आतंकी हमले के बाद। इस घटना के बाद भारत में इसकी रिलीज पर रोक लगा दी गई।

यह भी पढ़ें- 'मैं बस इतना कहूंगी कि...' पाक एक्टर Fawad Khan के भारतीय फिल्मों में कमबैक पर क्या बोलीं Sushmita Sen?

सरदार जी 3 की स्ट्रैटजी को किया फॉलो

अबीर गुलाल के मेकर्स ने दिलजीत दोसांझ की सरदार जी 3 की स्ट्रैटजी अपनाई है। दरअसल दिलजीत की फिल्म में हानिया के होने पर ही यही विवाद खड़ा हो गया था और इसे भारत में रिलीज नहीं होने दिया जा रहा था। तब मेकर्स ने इसे 27 जून 2025 को ओवरसीज रिलीज किया था। हालांकि मेकर्स के इस डिसीजन पर कई लोगों ने उनका विरोध किया लेकिन अब फिल्म ने ओवरसीज अच्छा परफॉर्म किया। अब अबीर गुलाल के मेकर्स भी इसी राह पर चलने जा रहे हैं।

फोटो क्रेडिट- सोशल मीडिया

बिज एशिया की रिपोर्ट में फिल्म के वर्ल्ड प्रीमियर को कंफर्म किया गया है। भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण फिल्म के देश में रिलीज होने की संभावना कम है। वहीं मेकर्स की तरफ से इस पर अभी कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है।

वाणी ने किया था दिलजीत का सपोर्ट

दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के होने से फिल्म के बहिष्कार की मांग की गई। इस कदम से इंटरनेट पर बहस छिड़ गई थी। अबीर गुलाल स्टार वाणी कपूर ने दिलजीत का सपोर्ट किया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, 'मुझे लगता है कि उनकी फिल्म की शूटिंग हमले से पहले हुई होगी और एक निर्माता होने के नाते, उनका पैसा अटका हुआ होगा। फिल्म की शूटिंग के समय स्थिति अलग थी और अब अलग है'।

वाणी ने आगे कहा, 'मुझे नहीं लगता कि उनका देश का अनादर करने का कोई इरादा था। वह एक ग्लोबल स्टार हैं उन्हें जो सही लगा वैसा ही कदम उठाया। लेकिन मुझे नहीं लगता कि कोई कानून तोड़ा गया है'।

यह भी पढ़ें- Abir Gulaal: विवादों के बाद वाणी कपूर ने ‘अबीर गुलाल’ से बनाई दूरी, इंस्टाग्राम से हटाए फिल्म के पोस्ट