अभिषेक सिन्हा ने जीता 'बूगी-वूगी' का ताज
जमशेदपुर के अभिषेक सिन्हा ने आखिर बाजी मार ही ली। 'बूगी-वूगी' में अपना जलवा बिखेरते हुए ताज पर कब्जा जमा ही लिया। रविवार को इसका ग्रैंड फिनाले था। तीन सप्ताह तक कांटे की टक्कर के बाद विजेता बने अभिषेक को बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ ब'चन ने ताज पहनाया।
रांची। जमशेदपुर के अभिषेक सिन्हा ने आखिर बाजी मार ही ली। 'बूगी-वूगी' में अपना जलवा बिखेरते हुए ताज पर कब्जा जमा ही लिया। रविवार को इसका ग्रैंड फिनाले था। तीन सप्ताह तक कांटे की टक्कर के बाद विजेता बने अभिषेक को बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन ने ताज पहनाया।
बूगी वूगी किड्स चैंपियन अभिषेक सिन्हा को ट्रॉफी के साथ प्रायोजक हार्लिक्स की ओर से एक लाख रुपये का चेक और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन द्वारा 10 लाख रुपये की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई। ग्रैंड फिनाले में सीजन के कई प्रतिभागियों की वापसी हुई। इनमें उर्गेन, प्रीतजोत, बेबेचना और हरमी प्रमुख रहे, जिन्होंने अपने स्पेशल परफॉर्मेस से दर्शकों का मनोरंजन किया। साथ ही जज जावेद जाफरी और होस्ट सरगुन मेहता ने भी शानदार परफॉमर्ेंस दिया।
जीत से खुश अभिषेक सिन्हा ने कहा, 'मुझे अभी भी विश्वास नहीं हो रहा है कि मैंने खिताब जीत लिया है। यह सपने जैसा लग रहा है। मैं अपने जजेज और कोरियोग्राफर्स का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं, जिन्होंने मुझे प्यार दिया और मेरे सपने को पूरा करने में मदद की।' शो में झारखंड के तीन बच्चों का चयन किया गया था। रांची के आर्यप पात्रा व प्रीतजोत सिंह भी शामिल थे।