'किंग' से पहले थिएटर्स में 3 Monkeys का कहर, धोखे और रहस्यों से भरी होगी फिल्म; बदलेगा गांधी जी का मूल मंत्र!
बाजीगर-खिलाड़ी और रेस जैसी कई सफल फिल्में देने वाली निर्देशक की जोड़ी अब्बास-मस्तान ने अपनी आगामी फिल्म 3 मंकीज का ...और पढ़ें

3 मंकीज का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज/ फोटो-इंस्टाग्राम
HighLights
धोखे और रहस्यों से भरी होगी अब्बास-मस्तान की अगली फिल्म
किंग से पहले सिनेमाघरों में आएंगे खतरनाक 3 मंकीज
गांधी जी की सीख को आज की पीढ़ी के हिसाब से दिखाएंगे निर्देशक
एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। मिस्ट्री-रिवेंज ड्रामा के बादशाह अब्बास-मस्तान की जोड़ी अपनी नई फिल्म के साथ पर्दे पर लौटने के लिए तैयार हैं। निर्देशक ने हाल ही में अपनी आगामी फिल्म थ्री मंकीज (3 Monkeys) की रिलीज डेट पर से पर्दा उठाते हुए गांधी जयंती के मौके पर शेयर किया है।
3 मंकीज की घोषणा अब्बास-मस्तान की जोड़ी ने गांधी जयंती के मौके पर इसलिए की, क्योंकि ये फिल्म महात्मा गांधी से जुड़े तीन बंदरों के मशहूर संदेश के बारे में बात करती है, लेकिन इसका मूल मंत्र फिल्म में वह आज की पीढ़ी के हिसाब से बदल रहे हैं।
नई पीढ़ी की फीलिंग्स को दर्शाती है 3 मंकीज
अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बन रही फिल्म में अर्जुन रामपाल के अलावा, विशाल जेठवा, मुस्तफा बर्मावाला और तेनजिन दल्हा मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म का एक मोशन पोस्टर बीते दिन मेकर्स ने शेयर किया है, जिसकी शुरुआत में ही गांधी जी के तीन बंदर और उनकी, बुरा मत देखो, बुरा मत कहो और बुरा मत सुनों की सीख के साथ होती है, लेकिन आज की पीढ़ी की सोच को दर्शाते वक्त मेकर्स ने इसे बिल्कुल ही नए अंदाज में पेश किया गया है।
गांधी जी के संदेश को बदलकर तीन बंदरो के साथ बताया गया कि सब देखो, अपनी सुनो, बेखौफ बोलो। मोशन पोस्टर की शुरुआत तीन बंदरों के साथ होती है, लेकिन जल्द ही उनकी जगह तीन युवा ले लेते हैं। इसी सोच को आज के दौर के हिसाब से पेश करती 3 मंकीज में दर्शकों को रहस्य, रोमांच, धोखा और रिश्तों के बीच छिपे राज देखने को मिलेंगे।
View this post on Instagram
कब सिनेमाघरों में रिलीज होगी 3 मंकीज?
मोशन पोस्टर में तीनों ही अहम भूमिका निभाने वाले एक्टर्स के चेहरों पर नकाब लगे हुए हैं। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि वह तीनों किसी खतरनाक मिशन पर निकलने वाले हैं, लेकिन उनका मिशन क्या है, इसका खुलासा तो 3 मंकीज की रिलीज पर ही होगा। रहस्य से भरी इस मूवी में इसी रोमांच को बढ़ाने का काम करते हैं अर्जुन रामपाल जो फिल्म में संजय का किरदार अदा कर रहे हैं।

अब्बास-मस्तान के निर्देशन में बनी मिस्ट्री थ्रिलर फिल्म 3 मंकीज शाहरुख खान की फिल्म किंग से 20 दिन पहले सिनेमाघरों में 4 दिसंबर 2026 को रिलीज होगी। अब्बास-मस्तान की जोड़ी इससे पहले रेस और बाजीगर जैसी कई सफल फिल्में दे चुके हैं।
