यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Ruslaan Teaser: 'रुसलान' के टीजर पर आया Salman Khan का रिएक्शन, 'जीजा' आयुष शर्मा के लिए कह गए ये बात
Aayush Sharma की मच अवेटेड फिल्म Ruslaan का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म की पहली झलक में रॉकस्टार बने ...और पढ़ें

HighLights
- आयुष शर्मा स्टारर रुसलान का टीजर रिलीज
- रुसलान के टीजर पर सलमान खान ने किया रिएक्ट
- अप्रैल में रिलीज होगी आयुष की फिल्म
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Ruslaan Teaser: लम्बे समय से आयुष शर्मा की फिल्म 'रुसलान' (Ruslaan) को लेकर बज बना हुआ है। प्री-टीजर से पोस्टर्स तक, आयुष ने ऑडियंस की एक्साइटमेंट को बरकरार रखने के लिए कोई कमी नहीं छोड़ी। फाइनली फिल्म का टीजर भी रिलीज हो गया है।
तीन साल के बाद आयुष शर्मा (Aayush Sharma) फिर से बड़े पर्दे पर धमाल मचाने जा रहे हैं। फिल्म का टीजर इसका सबसे बड़ा सबूत है। 'रुसलान' का दमदार टीजर 12 मार्च को रिलीज कर दिया गया। फिल्म एक्शन से भरपूर है। वीडियो में आयुष ने एक-एक सीन से अपने साले साहब सलमान खान (Salman Khan) को भी पीछा छोड़ दिया है।
रुसलान के टीजर पर बोले सलमान खान
जीजा जी की फिल्म आ रही हो और सलमान खान रिएक्शन न दे, ऐसा हो नहीं सकता है। जब से 'रुसलान' का टीजर आउट हुआ है, हर किसी की नजर सलमान खान के रिएक्शन पर थी। आखिरकार सल्लू मियां ने बता ही दिया कि उन्हें जीजा आयुष की फिल्म की पहली झलक कैसी लगी। सलमान ने फिल्म का टीजर इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। साथ ही आयुष समेत बाकी टीम को बधाई दी है।
सलमान खान के पोस्ट के बाद आयुष शर्मा ने रिएक्ट किया है। अभिनेता ने अपने साले साहब को कमेंट में कहा, "आपका बहुत-बहुत शुक्रिया भाई।" डायरेक्टर करण एल बुटानी ने भी भाईजान को धन्यवाद किया। करण ने कमेंट लिखा, "आपके सपोर्ट और प्यार के लिए धन्यवाद सर।"
यह भी पढ़ें- Ruslaan: गन और गिटार से दुनिया जीतने को तैयार आयुश शर्मा, 'रुसलान' के खतरनाक पोस्टर के साथ आया बड़ा अपडेट
कब रिलीज होगी रुसलान?
करण एल बुटानी के निर्देशन में बनी एक्शन थ्रिलर 'रुसलान' आयुष शर्मा के साथ सुश्री मिश्रा और जगपति बाबू अहम भूमिका में हैं। फिल्म में जाहिर इकबाल, विद्या मालवडे, रिचर्ड भक्ति क्लेन, सांगे त्शेल्ट्रिम और रोफिक खान जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। मूवी 26 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
इससे पहले आयुष शर्मा 'लवयात्री' और 'अंतिम' में काम कर चुके हैं। 'अंतिम' में अभिनेता ने विलेन की भूमिका निभाई थी।
यह भी पढ़ें- Aayush Sharma ने पत्नी अर्पिता खान के साथ मालदीव में रोमांटिक अंदाज में मनाया जन्मदिन, Kiss करते हुए आए नजर
