Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Aashiqui 3 की अफवाह पर T-Series ने तोड़ी चुप्पी, कहा- 'अनुराग बसु की फिल्म नहीं है आशिकी फ्रेंचाइजी का हिस्सा'

    Updated: Wed, 06 Mar 2024 12:58 PM (IST)

    आशिकी बॉलीवुड की एक सुपरहिट फ्रेंचाइजी है। हाल ही में फिल्म के तीसरे पार्ट को लेकर खबर सुनने को मिली थी। आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के लीड रोल में होने की जानकारी सामने आई थी। वहीं अब फ्रेंचाइजी के मालिक टी- सीरीज ने आशिकी 3 को लेकर सामने आई इन अपडेट्स पर चुप्पी तोड़ी है। प्रोडक्शन हाउस ने जानकारी दी है कि आशिकी 3 नहीं बन रही है।

    Hero Image
    Aashiqui 3 की अफवाह पर T-Series ने तोड़ी चुप्पी, (X Image)

    एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आशिकी 3 को लेकर पिछले काफी वक्त से खबरें आ रही हैं। फिल्म को लेकर कहा जा रहा है कि इसे टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है। इस पर प्रोडक्शन हाउस ने अब अपना पक्ष साफ किया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    टी-सीरीज ने 6 मार्च को एक बयान जारी करते हुए जानकारी दी है कि वो आशिकी 3 को नहीं बना रही है और अनुराग बसु की फिल्म का इससे कोई लेना- देना नहीं है।

    यह भी पढ़ें- अंबानी की पार्टी में हाथी की हालत देख भड़कीं अरशद वारसी की पत्नी, इवांका ट्रंप की फोटो शेयर कर लगाई क्लास

    टी-सीरीज ने किया खंडन

    टी-सीरीज ने अपने स्टेटमेंट में ये भी बताया कि उनके बैनर तले बनने वाली अनुराग बसु की फिल्म न हीं आशिकी 3 है और न तो इसका फ्रेंचाइजी से कुछ लेना- देना है। बयान में कहा गया,  "टी-सीरीज स्पष्ट करना चाहती है कि हम वर्तमान में आशिकी 3 के डेवलपमेंट या प्रोडक्शन में शामिल नहीं हैं। अगर कभी आशिकी 3 पर काम शुरू किया गया, तो टी-सीरीज और विशेष फिल्म्स / मुकेश भट्ट फ्रेंचाइजी को मिलकर बनाएगी, क्योंकि दोनों इसके संयुक्त मालिक हैं और कोई एक इसे नहीं बना सकता।"

    नहीं बन रही आशिकी 3

    टी-सीरीज आगे कहा, "हम चल रही किसी भी अफवाह का स्पष्ट रूप से खंडन करते हैं, जिसमें कहा गया है कि आशिकी 3 का निर्माण टी-सीरीज एक अलग टाइटल के साथ कर रही है। अनुराग बसु के डायरेक्शन में बन रही हमारी फिल्म न तो आशिकी 3 है और न ही आशिकी फ्रेंचाइजी का हिस्सा है। हम अपने फैंस के लगातार सपोर्ट और एक्साइटमेंट की ईमानदारी से सराहना करते हैं।"

    यह भी पढ़ें- Dune Part Two Box Office Day 5: बॉक्स ऑफिस पर आगे बढ़ी जेंडाया की 'ड्यून 2', वर्क डेज में भी समेटे करोड़ों

    आशिकी 3 को लेकर आई अपडेट

    आशिकी और आशिकी 2 की जबरदस्त सफलता के बाद दर्शक इसके तीसरे पार्ट का बेसब्री से इतजार कर रहे हैं। ऐसे में आशिकी 3 को लेकर कोई न कोई अपडेट सुनने को मिलती रहती हैं। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन लीड रोल निभाएंगे। हालांकि, टी- सीरीज ने अब खुद ही फ्रेंचाइजी को लेकर सारी बात साफ कर दी है। 

    comedy show banner