विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Aashiqui 3: बुलंदियों पर हैं कार्तिक आर्यन के सितारे, अब झोली में आई अनुराग बसु की 'आशिकी 3'

By Ruchi VajpayeeEdited By:
Published: Mon, 05 Sep 2022 11:00 AM (IST)

Kartik Aryan In Aashiqui 3 भूल भुलैया 2 के हिट होने के बाद कार्तिक आर्यन इंडस्ट्री के सबसे लाडले एक्टर ...और पढ़ें

Kartik Aaryan doing Anurag Basu film Aashiqui 3 (Image- Insta)
Kartik Aaryan doing Anurag Basu film Aashiqui 3 (Image- Insta)

नई दिल्ली, जेएनएन। कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है। उनकी फिल्म 'भूल भुलैया 2' इस साल रिलीज हुई सबसे कामयाब फिल्मों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। बॉक्स ऑफिस पर जहा आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्में औंधे मुंह गिर रही है वहीं कार्तिक की फिल्म ने बंपर कमाई की। इसी से खुश होकर उन्हें अब अनुराग बासु की फिल्म 'आशिकी 3' में लीड रोल दिया गया है। पर्दे पर एक रोमांटिक हीरो वाली छवि को भुनाने के लिए कार्तिक के पास एक और मौका है।

कार्तिक की झोली में आई 'आशिकी 3'

ट्विटर पर आशिकी 3 सुबह से ही ट्रेंड कर रहा है। फिल्म का पहला लुक शेयर करते हुए कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया। इसके साथ ही उन्होंने लिखा- अनुराग दा के साथ मेरी पहली फिल्म, अब तेरे बिन जी लेंगे हम.. जहर जिंदगी का पी लेंगे हम...यह होने जा रहा है.. हार्ट व्रेंचिंग।

बुलंदियों पर हैं सितारे

वैराइटी के साथ बातचीत में कार्तिक आर्यन ने कहा- टाइमलेस क्लासिक 'आशिकी' एक ऐसी फिल्म है जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ हूं और 'आशिकी 3' पर काम करना एक सपने के सच होने जैसा है। मैं इस ऑफर के लिए भूषण कुमार और मुकेश भट्ट के साथ काम करे को लेकर खुद को लकी फील कर रहा हूं। मैं अनुराग बसु के काम का बहुत बड़ा फैन रहा हूं और इस पर उनके साथ काम करने के बाद मैं एक और अच्छा कलाकार बन पाऊंगा।

View this post on Instagram

A post shared by KARTIK AARYAN (@kartikaaryan)

'आशिकी 3' थी सबसे बड़ी हिट

बता दें कि साल 1990 की एक सबसे बड़ी म्यूजिकल हिट फिल्म थी 'आशिकी'। डायरेक्टर महेश भट्ट की इस फिल्म में राहुल रॉय, अनु अग्रवाल, दीपक तिजोरी, टॉम ऑल्टर लीड रोल में थे। फिल्म के गाने धीरे-धीरे से मेरी जिंदगी में आना, दिल का आलम मैं क्या बताऊ तुझे काफी पॉपुलर हुए थे। फिल्म में कुमार सानू की आवाज को लोगों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म से राहुल रॉय और अनु अग्रवाल रातों रात स्टार बन गए थे।

आशिकी 2 में थे आदित्य-श्रद्धा

23 साल बाद 2013 में, मोहित सूरी, श्रद्धा कपूर और आदित्य रॉय कपूर स्टारर 'आशिकी 2' के साथ आए। यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट रही थी। पहले चर्चा थी कि सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और आलिया भट्ट तीसरे पार्ट में साथ आ सकते हैं। पर अब कार्तिक के नाम का ऐलान हो चुका है। हालांकि उनके अपोजिट फिल्म में कौन एक्ट्रेस होगी इसका खुलासा नहीं हो पाया है।