गुपचुप शादी के बाद हनीमून के लिए मालदीव्स पहुंची यह बॉलीवुड एक्ट्रेस, तस्वीरें देखें
Aarti Chabria Honeymoon Photos 36 साल की आरती शादी के दिन काफ़ी ख़ुश और ख़ूबसूरत दिख रही थीं। टीवी एक्टर शीना बजाज और रोहित पुरोहित शादी में शामिल हुए थे। आरती शीना की कज़िन हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Aarti Chabria off to honeymoon in Maldives: गुपचुप शादी रचाने के बाद आरती छाबड़िया अब हनीमून के लिए मालदीव्स गयी हुई हैं, जहां से उन्होंने अपनी तस्वीरें पोस्ट की हैं। आरती ने मुंबई में अपने बॉयफ्रेंड विशारद बीडसी (Visharad Beedassy) के साथ 24 जून को सात फेरे लिये थे। आरती की शादी का खुलासा उनकी सोशल मीडिया पोस्ट से हुआ।
अब आरती अपने पति के साथ हनीमून पर हैं। इस तस्वीर में आरती अपने पति के साथ हैं। दोनों के हाथ में नारियल पानी है और सामान भी पास रखा दिख रहा है। इस तस्वीर के कैप्शन में आरती ने लिखा है- आख़िरकार आराम करने का समय। आरती के पति विशारद पेशे से चार्टर्ड एकाउंटेट हैं।
36 साल की आरती शादी के दिन काफ़ी ख़ुश और ख़ूबसूरत दिख रही थीं। टीवी एक्टर शीना बजाज और रोहित पुरोहित शादी में शामिल हुए थे। आरती, शीना की कज़िन हैं। आरती ने दूसरी तस्वीर के कैप्शन में लिखा है- क़िस्मत को लेकर बैठे मत रहिए। अपने सपनों को पूरा करने के लिए काम करिए और उन्हें हक़ीक़त का जामा पहनाइए। अपने विचारों, शब्दों और कार्यों से। सोते-जागते-खाते अपने सपनों को हासिल करने के बारे में सोचिए। बताते चलें कि आरती एक अच्छी मोटिवेशनल स्पीकर भी हैं।
आरती ने इसी साल मार्च में सगाई की थी, जिसमें उनके नज़दीक़ी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल थे। आरती के पति विशारद मॉरीशस में रहते हैं। शादी के बाद आरती मुंबई में ही रहेंगी, ताकि अपना काम जारी रख सकें। उनते पति भी मुंबई शिफ्ट होने के लिए तैयार हैं। एक और तस्वीर में आरती एक दरवाज़े पर लगी चिट दिखा रही हैं, जिस पर उनका और पति का नाम शॉर्ट में Vish लिखा है। आरती ने शरारती होते हुए कैप्शन में लिखा- My Wish.
आरती छाबड़िया ने स्टंट रिएलिटी शो ख़तरों के खिलाड़ी4 जीता था। 36 साल की आरती ने अपना करियर बतौर मॉडल शुरू किया था। बॉलीवुड में उनका डेब्यू राजकुमार संतोषी की फ़िल्म लज्जा से हुआ था। 2002 में वो अक्षय कुमार के साथ आवारा पागल दीवाना में नज़र आयीं। हिंदी सिनेमा में आरती आख़िरी बार 2010 की फ़िल्म दस तोला में दिखायी दी थीं।