विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

15 साल की पाकिस्तानी सिंगर ने Zeenat Aman को दिया था ये हिट गाना, 46 साल बाद भी है कल्ट; 3 बार बन चुके रीमिक्स

Published: Fri, 07 Aug 2026 04:34 PM (GMT+05:30)

15 साल की एक पाकिस्तानी सिंगर ने जीनत अमान (Zeenat Aman) के लिए एक ऐसा गाना गाया जिस पर कई रीमिक्स बन चुके हैं।

पाकिस्तान में भी हिट हुआ था गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

पाकिस्तान में भी हिट हुआ था गाना। फोटो क्रेडिट- एक्स

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। जिक्र उस गाने की जिसने न केवल जीनत अमान (Zeenat Aman) को घर-घर में मशहूर किया, बल्कि 46 साल बाद भी उसकी धुन, आवाज और लिरिक्स का असर कम नहीं पड़ा है। जब भी गाना बजता है तो लगता है जैसे हाल-फिलहाल में ही बना है। इस गाने को कई बार रीमिक्स वर्जन में रिलीज किया गया और सभी सुपरहिट रहे। 

सबसे दिलचस्प बात यह है कि इस गीत को 15 साल की एक पाकिस्तानी सिंगर ने गाया था। यह गाना न केवल भारत, बल्कि पाकिस्तान में भी इस गाने ने धूम मचा दी थी। गाना इतना जबरदस्त है कि आप सुनते ही अपने पैर थिरकाने पर मजबूर हो जाएंगे।

जीनत अमान का सबसे हिट गाना

यह गाना 1980 में आई फिल्म 'कुर्बानी' (Qurbani) का 'आप जैसा कोई' (Aap Jaisa Koi) है। यह पार्टी सॉन्ग (Bollywood Party Song) जीनत अमान (Zeenat Aman) और फिरोज खान (Feroz Khan) पर फिल्माया गया था। यह गाना 46 साल बाद भी DJ पर सबसे ज्यादा बजने वाले गीत में से एक है।

15 साल की सिंगर ने दी थी आवाज

इस गीत के बोल श्यामलाल ने लिखे थे जबकि गाने की धुन को म्यूजिक डायरेक्टर बिद्दू ने बनाया था। गाने की धुन और लिरिक्स से ज्यादा गाने में आवाज देने वाली सिंगर छा गई थीं। जीनत अमान के गाने को पाकिस्तानी सिंगर नाजिया हसन (Nazia Hassan) ने गाया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि उन्होंने इस गाने को मात्र 15 साल की उम्र में गाया था। यह उनका डेब्यू सॉन्ग था। 

Aap Jaisa Koi

पाकिस्तान में भी हिट हुआ था गाना

नाजिया हसन ने इस गाने को अपनी दमदार आवाज से अमर बना दिया। यह गाना न केवल भारत में हिट हुआ, बल्कि पाकिस्तान में भी छा गया था। मिलियन में गाने के एल्बम की बिक्री हुई थी। इस गाने के लिए नाजिया हसन को बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला। वह सबसे कम उम्र में यह अवॉर्ड जीतने वाली प्लेबैक सिंगर बन गई थीं। 

बन चुके हैं कई रीमिक्स

गाने की सफलता और पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि इस गाने के कई रीमिक्स बन चुके हैं। साल 2004 में टी-सीरीज के बैनर तले 'आप जैसा कोई' का रीमिक्स बना था जिसे सोफी चौधरी ने गाया था। इसके बाद फिल्म 'बेजोडी' में इसी गाने का रीमिक्स था। तीसरी बार इस गाने का रीमिक्स आयुष्मान खुराना की फिल्म 'एन एक्शन हीरो' के लिए बना था।

यह भी पढ़ें- Amitabh Bachchan के कल्ट गाने को लिखने से गीतकार ने किया था इनकार, 27 सालों से लोगों की जुबां पर बना हुआ गीत

यह भी पढ़ें- 'प्रधानमंत्री' की स्पीच से बना Cult Song... अमिताभ बच्चन की मस्ती और किशोर कुमार की आवाज ने कर दिया अमर