आमिर खान की इस 'धाकड़ ' बेटी ने 19 साल पहले ही कर लिया था बॉलीवुड डेब्यू
एक्ट्रेस फातिमा सना शेख़ ने आमिर ख़ान की फ़िल्म 'दंगल' में गीता फोगाट का किरदार निभाया है।
मुंबई। 'दंगल' फ़िल्म में गीता फोगाट का किरदार निभाने वाली फतिमा सना शेख़ के बारे में यह दिलचस्प बात जानकर आप शायद हैरानी में पड़ जाए। जी यहां 19 साल पहले ही फतिमा ने फिल्मों में एंट्री कर ली थी।
चाची 420 फ़िल्म तो आपको याद ही होगी। कमल हासन की इस फ़िल्म में एक्ट्रेस तबू की बेटी का किरदार अदा करने वाली कोई और नहीं बल्कि धाकड़ गर्ल ही थी। जी हां, फातिमा सना शेख़ ने 19 साल पहले 1997 में इस फ़िल्म से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट शुरूवात की थी। इसके बाद भी वे रूकी नहीं। फातिमा इसके बाद शाहरूख़ ख़ान और जूही चावला स्टारर फ़िल्म वन 2 का 4 में नजर आई थीं। इस फ़िल्म में जैकी श्रॉफ भी थे। यह फ़िल्म 2001 में आई थी। कुछ और फ़िल्में करने के बाद फातिमा 'दंगल' में दिखाई दी।
आमिर और अमिताभ के साथ ठग्स ऑफ़ हिन्दोस्तान में होंगी यह यंग एक्ट्रेस!
एक्ट्रेस फातिमा सना शेख़ ने आमिर ख़ान की फ़िल्म 'दंगल' में गीता फोगाट का किरदार निभाया है।