विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुस्लिम कलाकारों ने बनाया था 26 साल पुराना राधा-कृष्ण का Cult सॉन्ग, Asha Bhosle -उदित नारायण ने दी थी आवाज

Published: Sun, 14 Jun 2026 11:36 AM (IST)

राधा-कृष्ण के इस आइकॉनिक गाने को मुस्लिम कलाकारों ने मिलकर बनाया था वहीं Asha Bhosle और उदित नारायण ने इसे गाया था।

मुस्लिम कलाकारों ने बनाया था राधा कृष्ण का गाना

मुस्लिम कलाकारों ने बनाया था राधा कृष्ण का गाना

HighLights

  1. मुस्लिम कलाकारों ने बनाया था राधा कृष्ण का गाना

  2. आशा भोसले-उदित नारायण ने गाया था कल्ट गाना

  3. 26 साल पुराना गाना बना हुआ है आइकॉनिक

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कला और संगीत की कोई सीमा नहीं होती, इन्हें किसी धर्म, जाति या वर्ग में नहीं बांटा जा सकता। इसी बात का बेहतरीन उदाहरण है एक ऐसा गीत जो राधा-कृष्ण पर बना है और 2 दशकों से ज्यादा समय बाद भी यह गीत कल्ट बना हुआ है।

इस गाने की खास बात यह है कि इसे मुस्लिम कलाकारों ने बनाया और फिल्माया भी यह एक मुस्लिम कलाकार पर ही गया है। गाने के बोल पूरी तरह राधा-कृष्ण के संवादों पर लिखे गए हैं। Asha Bhosle और Udit Narayan ने इसे अपनी आवाज में आइकॉनिक बनाया है।

मुस्लिम कलाकारों ने बनाया ये गीत

हम जिस गीत की बात कर रहे हैं वह है लगान (Lagaan)फिल्म का राधा कैसे ना जले (Radha Kaise Na Jale)। इस गीत को जावेद अख्तर ने लिखा, ए.आर रहमान ने कंपोज किया और इसकी कोरियोग्राफी सरोज खान ने की थी। इतना ही नहीं आमिर खान (Aamir Khan) पर इसको फिल्माया गया।

gracy

यह भी पढ़ें- 'तेरे नाम 2.0...' Salman Khan का नया लुक देख दंग रह गए आमिर-करीना, 'भाईजान' पर टिकी रह गईं सबकी निगाहें

इस तरह राधा-कृष्ण के इस गाने में चार मुस्लिम कलाकारों ने बेहतरीन काम किया। 26 साल बाद भी ये गाना आईकॉनिक बना हुआ है। यह गीत राधा-कृष्ण संवाद पर बना है जिसमें राधा, कृष्ण से शिकायत करती है और गापियों से जलन की बात कहती है।

gracy (1)

ऑस्कर तक रही गूंज

'लगान' ने इस साल अपनी रिलीज के 25 साल पूरे कर लिए हैं। आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित यह फिल्म कमर्शियली ब्लॉकबस्टर रही थी और इसकी गूंज ऑस्कर तक पहुंची थी। मदर इंडिया और सलाम बॉम्बे के बाद 'लगान' ऑस्कर तक पहुंचने वाली तीसरी फिल्म बनी। इसे 'बेस्ट विदेशी भाषा फिल्म' की कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था।

gracy singh (2)

ओटीटी पर देखें 'लगान'

आमिर खान, ग्रेसी सिंह स्टारर लगान अब ओटीटी पर भी देखा जा सकता है। यह स्पोर्ट्स ड्रामा (Sports Drama) नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- कहां गई Aamir Khan खान स्टारर 'लगान' की गौरी? 45 की उम्र में सिंगल हैं Gracy Singh, बॉलीवुड छोड़ अब कर रही ये काम