विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

'अपने काम पर ध्यान दो...' गौरी स्प्रैट संग शादी की डेट लीक होने पर तमतमाए Aamir Khan

Published: Tue, 23 Jun 2026 08:28 AM (IST)

Aamir Khan ने गौरी स्प्रैट के साथ शादी की चर्चाओं पर प्रतिक्रिया दी और हैरानी जताई कि डेट की जानकारी कैसे लीक हुई।

शादी की डेट लीक होने से हैरान हुए आमिर खान

शादी की डेट लीक होने से हैरान हुए आमिर खान

HighLights

  1. शादी की डेट लीक होने से हैरान हुए आमिर खान

  2. जन्मदिन पर गौरी को मिलावाया था फैंस से

  3. निजी जिंदगी में की प्राइवेसी की बात

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। आमिर खान अपनी पार्टनर गौरी स्प्राट के साथ अपनी जिंदगी का एक नया चैप्टर शुरू करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में एक्टर ने कन्फर्म किया कि दोनों 5 जुलाई को शादी करेंगे। अब उन्होंने शादी को लेकर लोगों की दिलचस्पी, शादी की तारीख लीक होने और गौरी के उनकी जिंदगी में आने से मिली खुशी के बारे में बात की है।

पर्सनल लाइफ में लोगों की दिलचस्पी से हैरान हैं आमिर

अपनी शादी को लेकर हो रही चर्चाओं पर आमिर खान (Aamir Khan) ने माना कि वह इसको लेकर लोगों की उत्सुकता देखकर हैरान हैं। एक्टर ने एक बातचीत में कहा, 'मुझे समझ नहीं आता कि इतना हंगामा क्यों है। सेलिब्रिटीज, खासकर क्रिकेटर्स और एक्टर्स की जिंदगी में लोगों की बहुत दिलचस्पी होती है। लोगों को हमारे काम में दिलचस्पी होनी चाहिए, हमारी पर्सनल जिंदगी में नहीं'।

 

यह भी पढ़ें- दो हफ्ते बाद तीसरी बार दूल्हा बनेंगे Aamir Khan, शुरू कर दी गौरी संग शादी की तैयारियां; क्या है पूरा प्लान?

आमिर ने बता दिया पूरा प्लान

आमिर और गौरी ने अपनी शादी का जश्न प्राइवेट रखने और लोगों की नजरों से दूर रखने का फैसला किया है। एक्टर के मुताबिक, यह एक सादा समारोह होगा जिसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। उन्होंने बताया, 'यह बहुत प्राइवेट होगा। यह घर पर होने वाली एक बहुत ही सादी रजिस्टर्ड शादी होगी, जिसमें सिर्फ दोनों परिवार और बहुत करीबी दोस्त शामिल होंगे'।

gauri (2)

'आजकल कुछ भी छिपा नहीं रहता'- आमिर

एक्टर ने इस बात पर भी गौर किया कि सोशल मीडिया के दौर में पब्लिक फिगर्स के लिए प्राइवेसी बनाए रखना कितना मुश्किल हो गया है। किसी भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट से पहले ही शादी की खबर सामने आने पर हैरानी जताते हुए आमिर ने कहा, 'मुझे नहीं पता कि मेरी शादी की जानकारी कैसे लीक हुई'।

जन्मदिन पर आमिर ने मिलवाया गौरी से

आमिर ने इस साल मार्च में अपने 60वें जन्मदिन के जश्न के दौरान बेंगलुरु की रहने वाली गौरी स्प्रैट को मीडिया से मिलवाया था। तब से, यह कपल कई बार एक साथ पब्लिक इवेंट्स में नजर आया है, जिसमें 'सितारे जमीन पर' का प्रीमियर भी शामिल है।

gauri (1)

आमिर की पर्सनल लाइफ

आमिर की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनसे उनके दो बच्चे हैं - जुनैद और इरा। बाद में उन्होंने फिल्ममेकर किरण राव से शादी की और इस जोड़े का एक बेटा है, जिसका नाम आजाद है।

अलग होने के बावजूद, आमिर ने रीना और किरण, दोनों के साथ अच्छे और दोस्ताना रिश्ते बनाए रखे हैं। एक्टर और उनकी पूर्व पत्नियों ने अक्सर एक-दूसरे के प्रति सम्मान की अहमियत के बारे में बात की है और वे एक परिवार के तौर पर एक-दूसरे का साथ देते रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Akshay Kumar के चक्कर में आमिर खान मारने वाले थे Twinkle को तमाचा, 'मेला' की शूटिंग के दौर हुए थे आगबबूला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।