'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग कर कश्मीर से वापस लौटे आमिर खान, पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट
आमिर यहां अपनी पत्नी और बेटे के साथ फिल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग करने के लिए आए थे। अब आमिर शूटिंग खत्म कर वापस मुंबई लौट आए हैं। मुंबई आते ही आमिर खान को पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ स्पॉट किया गया।
नई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहे जाने वाले अभिनेता आमिर खान बीते कई दिनों से कश्मीर में थे। आमिर यहां अपनी पत्नी और बेटे के साथ फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' की शूटिंग करने के लिए आए थे। अब आमिर शूटिंग खत्म कर वापस मुंबई लौट आए हैं। मुंबई आते ही आमिर खान को पत्नी किरण राव और बेटे आजाद के साथ स्पॉट किया गया।
दरअसल इस समय आमिर खान की पत्नी किरण के साथ देखकर लोगों को आश्चर्य होता है। क्योंकि कुछ समय पहले ही दोनों ने तलाक का एलान किया है। इसके बाद भी दोनों अक्सर एकसाथ नजर आते हैं। ऐसे में फैंस इन्हें अब भी एकसाथ देखकर काफी खुश होते हैं। तो वहीं कई लोगों के मन में सवाल भी उठता है कि अब तक साथ हैं तो ये तलाक कैसा हुआ।
हाल ही में फोटो जर्नलिस्ट विरल भायानी ने आमिर, किरण और उनके बेटे का एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में तीनों हैप्पी फैमिली की तरह दिखाई दे रहे हैं। ये वीडियो मुंबई एयरपोर्ट का है जहां इन्हें स्पॉट किया गया। इस वीडियो पर कई लोग कमेंट कर कह रहे हैं कि ये दोनों तलाक के एलान के बाद ज्यादा समय साथ में बिता रहे हैं। तो वहीं कई लोग पूछ रहे हैं कि तलाक ले लिया तो साथ में क्यों घूम रहे हो। वहीं कई लोग इनके साथ रहने को आमिर और किरण की माता पिता के रूप में ड्यूटी निभाना भी बता रहे हैं।
बता दें कि आमिर खान और किरण राव तलाक की घोषणा के बाद कई बार एक साथ नजर आचुके हैं। बीते दिनों फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के सेट से दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई थी। दरअसल फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' को आमिर और किरण एक साथ मिलकर बना रहे हैं। जिसके चलते दोनों फिल्म के शूटिंग सेट पर साथ में नजर आते रहते हैं। गौरतलब है कि बीते महीने की शुरुआत में ही दोनों ने अपने तलाक की घोषणा कर दी थी। जिसके बाद से इन दोनों के फैंस के बीच खासी निराशा है। आमिर खान और किरण राव की 15 साल की शादी टूटने पर उनके फैंस काफी दुखी हैं।