विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 02, 2015 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ठुल्‍ला विवाद में आमिर भी फंसे, थाने में शिकायत दर्ज!

By Pratibha Kumari Edited By:
Published: Sun, 02 Aug 2015 04:58 PM (IST)Updated: Sun, 02 Aug 2015 05:19 PM (IST)

ठुल्‍ला विवाद को लेकर मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल काफी विरोध झेल चुके हैं। अब इस विवाद के लपेटे में अभिनेता आमिर ...और पढ़ें

News Article Hero Image

नई दिल्ली। ठुल्ला विवाद को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल काफी विरोध झेल चुके हैं। अब इस विवाद के लपेटे में अभिनेता आमिर खान भी आ गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म 'पीके' के एक सीन में पुलिस को ठुल्ला कहे जाने पर उनके खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है।

अजय-तब्बू की फिल्म 'दृश्यम' ने दो दिन में कमाए 17 करोड़

वैसे तो आमिर खान की यह फिल्म जितनी कामयाब रही है, उतनी ही विवादों में भी रही है। अब इस बात को लेकर आमिर खान के खिलाफ दिल्ली के अशोकनगर थाने में शिकायत दर्ज करा दी गई है।

दिव्या दत्ता के साथ मनीषा कोइराला की इस फिल्म से हो रही है वापसी

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब पुलिस को ठुल्ला कहे जाने पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी जा सकती है तो फिर फिल्म 'पीके' में आमिर खान द्वारा पुलिस को ठुल्ला कहे जाने पर शिकायत क्यों नहीं। उसके मुताबिक, अरविंद केजरीवाल से कहीं अधिक पॉपुलर आमिर खान हैं।