विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Sitaare Zameen Par: जल्द शुरू होगी आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' की शूटिंग, 'लाहौर 1947' से सामने आया ये अपडेट?

By Ashish RajendraEdited By: Ashish Rajendra
Published: Sat, 20 Jan 2024 08:04 PM (GMT+05:30)Updated: Sat, 20 Jan 2024 08:06 PM (GMT+05:30)

Aamir Khan Upcoming Movies आमिर खान को बड़े पर्दे पर वापसी करते देखने के लिए फैंस काफी बेताब हैं। इस ...और पढ़ें

आमिर खान की फिल्म की शूटिंग जल्द होगी शुरू (Photo Credit-Twitter)
आमिर खान की फिल्म की शूटिंग जल्द होगी शुरू (Photo Credit-Twitter)

HighLights

  1. जल्द शुरू होगी आमिर खान की अगली फिल्म की शूटिंग
  2. सनी देओल की लाहौर 1947 से सामने आया ये अपडेट
  3. 2 साल पहले आई आमिर खान की आखिरी फिल्म

 एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। Aamir Khan Sitaare Zameen Par: साल 2022 में रिलीज होने वाली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की फ्लॉप के बाद से आमिर खान ने एक्टिंग की दुनिया से दूरी बना ली है। एक्टर को बड़े पर्दे पर वापसी करते हुए देखने के लिए फैंस बड़ी ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

ऐसे में अब आमिर की आने वाली फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। साथ में सनी देओल के साथ बतौर निर्माता आमिर की लाहौर 1947 को लेकर ये जानकारी भी मिल रही है।

जल्द शुरू होगी आमिर की अगली फिल्म की शूटिंग

बीते साल आमिर खान की अगली फिल्म सितारे जमीन पर को खबरें सामने आईं। लाल सिंह चड्ढा की असफलता के बाद से आमिर करीब 2 साल से सिनेमाघरों में कोई फिल्म लेकर नहीं आए हैं, ऐसे में सितारे जमीन पर की घोषणा की खबर फैंस के चेहरे पर खुशी लाई। अब फैंस की एक्साइटमेंट दोगुनी होने वाली है, क्योंकि अभिनेता की अगली फिल्म सितारे जमीन पर को लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है।

पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार- बेटी आइरा खान की शादी के बाद अब आमिर खान पूरी तरह से अपने करियर की तरफ ध्यान देने वाले हैं। जिसकी शुरुआत वह अगले महीने से कर सकते हैं। एक्टर 2 फरवरी 2024 से फिल्म सितारे जमीन पर की शूटिंग शुरू कर सकते हैं। इस मूवी के लिए आमिर खान ने अपना लुक भी तय कर लिया है और वह इस फिल्म की शूटिंग के लिए करीब 70-80 दिन देने वाले हैं।

कहा ये भी जा रहा है कि इस मूवी की अधिकांश शूटिंग आमिर दिल्ली में करने वाले हैं। हालांकि इस मामले की अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा सकती है।

लाहौर 1947 का ये अपडेट भी है अहम

सिर्फ सितारे जमीन पर नहीं बल्कि आमिर खान डायरेक्टर राजकुमार संतोषी और एक्टर सनी देओल के साथ बतौर निर्माता फिल्म लाहौर 1947 बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म के काम की शुरुआत भी आमिर अगले महीने से कर सकते हैं। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि करीब 2 साल के बाद आमिर पूरी तरह से बॉलीवुड में वापसी करने के लिए कमर कस चुके हैं।

ये भी पढ़ें- Ira Khan शादी के बाद पति Nupur Shikhare के साथ इस देश में मनाने गईं हनीमून, न्यूली वेड्स ने शेयर कीं तस्वीरें