7 साल तक जूही चावला से नाराज रहे थे Aamir Khan, तलाक के बाद कैसे टूटा था एक्टर का अहंकार?
क्या आप जानते हैं कि आमिर खान (Aamir Khan) और जूही चावला (Juhi Chawla) ने एक 'मामूली' सी अनबन की ...और पढ़ें
-1777301418948_m.webp)
सालों पहले आमिर खान और जूही चावला के बीच हुई थी नोकझोंक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर आमिर खान और जूही चावला की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कयामत से कयामत तक' थी। जिसके बाद दोनों में अच्छी दोस्ती भी हुई, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किसी बात पर हुई अनबन की वजह से उन्होंने आधे दशक से भी ज्यादा समय तक एक-दूसरे से बात नहीं की थी?
इश्क के सेट पर हुई थी दोनों के बीच नोकझोंक
दरअसल इसका खुलासा आमिर खान (Aamir Khan) ने किया और बताया कि तब उन्हें छोटी-छोटी बातों का बुरा लग जाया करता था। इसी वजह से जब जूही से अनबन हुई तो उन्होंने एक्ट्रेस से बात करना ही बंद कर दिया था। उन्होंने कहा, 'फिल्म ‘इश्क’ की शूटिंग के दौरान, हमारी एक छोटी सी बात पर लड़ाई हो गई थी। बात बहुत छोटी थी, लेकिन मुझे लगता है कि उस समय मुझमें थोड़ा अहंकार था। इसलिए मैंने तय कर लिया कि अब मैं उससे दोबारा बात नहीं करूंगा'।
-1777301301141.jpg)
यह भी पढ़ें- 28 साल पहले Shah Rukh Khan की ब्लॉकबस्टर फिल्म देख फूट-फूटकर रोए थे Aamir Khan, एक्स वाइफ भी थीं साथ
आमिर ने आगे बताया, 'सेट पर भी, मैं उससे दूरी बनाए रखता था। मुझे नहीं पता कि मैंने ऐसा बर्ताव क्यों किया। मेरी पत्नि रीना ने मुझे कई बार समझाया कि ऐसा क्यों कर रहे हो? लेकिन मैं नहीं माना। जब वह आकर मेरे पास बैठती थी, तब भी मैं वहां से उठकर चला जाता था। मैं उससे कम से कम 50 फीट दूर जाकर बैठता था । मैंने कभी उसे नमस्ते नहीं किया और न ही कभी विदा लेते समय उसे अलविदा कहा। सिर्फ सीन के दौरान, अगर हमें आपस में बात करने की जरूरत होती थी, तो ही मैं उससे बात करता था। लेकिन वह भी सिर्फ पेशेवर तौर पर'।
-1777301315454.jpg)
कैसे हुई दोनों में सुलह?
आमिर ने बताया कि 2002 में रीना दत्ता (Reena Dutta) से तलाक के बाद उनके रिश्ते सुधर गए। उन्होंने कहा, 'तो अगले 6-7 सालों तक हमारी कोई बातचीत नहीं हुई। लेकिन जब उसे रीना से मेरे तलाक के बारे में पता चला, तो उसने मुझे फोन किया और मिलने को कहा। जूही, रीना और मेरे, दोनों के ही काफी करीब थी, और वह हमारे बीच की दूरियों को मिटाना चाहती थी। जूही को कहीं न कहीं यह अंदाजा था कि शायद मैं उसका फोन न उठाऊं, लेकिन फिर भी उसने मुझे फोन किया। इस बात ने मेरे दिल को छू लिया और मुझे एहसास हुआ कि हमारी दोस्ती पर जरा भी असर नहीं पड़ा था। भले ही हमारी बातचीत बंद हो गई थी, लेकिन हम एक-दूसरे की परवाह आज भी करते थे'।
दोनों ने साथ में किया कई फिल्मों में काम
'कयामत से कयामत तक' के अलावा जूही और आमिर ने कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया। इमें इश्क, अंदाज अपना अपना, हम हैं राही प्यार के, तुम मेरे हो, बॉम्बे टॉकिज शामिल हैं।
यह भी पढ़ें- 21 साल पुरानी फिल्म में Ameesha Patel ने ऐश्वर्या राय को किया था रिप्लेस? एक्ट्रेस बोलीं- मैं इंटेलिजेंट...
-1777301326733.jpg)
